Advertisement

ऑटो न्यूज़

चीनी कंपनी की भारत में बल्ले-बल्ले... BYD Sealion की रिकॉर्ड बिक्री

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST
  • 1/7

चीनी कंपनी बीवाईडी की सीलॉयल-7 (BYD Sealion 7) ने भारतीय बाजार में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. सेल्स के मामले में ये कार भारतीय बाजार में बीवाईडी की सबसे तेजी से बिकने वाली गाड़ी बन गई है. कंपनी ने इसे पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया था. कंपनी ने इसकी 5000 यूनिट्स को अब तक बेच दिया है. (Photo: bydautoindia.com)

  • 2/7

भारतीय बाजार में इस कार की सेल्स बीवाईडी के बढ़ते प्रभाव को दिखा रही है. सीलॉयन-7 कोई सस्ती कार नहीं है. ये एक लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो दमदार फीचर्स के साथ आती है. बीवाईडी सीलॉयन-7 जिस बजट में आती है, उसमें कई दूसरे लग्जरी ब्रांड भी मौजूद हैं. (Photo: bydautoindia.com)

  • 3/7

सीलॉयन-7 को बीवाईडी के डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक व्हीकल आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है. इस कार में कंपनी की ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी मिलती है. इसके प्रीमियम वेरिएंट में 82.56kWh की बैटरी मिलती है, जिसकी क्लेम्ड रेंज 567 किलोमीटर है. (Photo: bydautoindia.com)

Advertisement
  • 4/7

कार के टॉप वेरिएंट में डुअल मोटर सेटअप मिलता है. इसमें ऑल-व्हील ड्राइव फीचर दिया गया है. टॉप वेरिएंट 530 बीएचपी की पावर और 690 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करती है. ये कार सिर्फ 4.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. (Photo: bydautoindia.com)

  • 5/7

प्रीमियम और परफॉर्मेंस वेरिएंट में पैनोरोमिक ग्लास रूफ और 15.6 इंच का रोटेटिंग टचस्क्रीन मिलता है. इस कार को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग यूरो एनकैप में मिल चुकी है. कंपनी ने इसके पोर्टफोलियो में डायनैमिक वेरिएंट भी जोड़ा है, जो अगस्त 2026 में लॉन्च हुआ है. (Photo: bydautoindia.com)

  • 6/7

बीवाईडी सीलॉयन-7 के डायनैमिक वेरिएंट की कीमत 41.90 लाख रुपये है, जिसमें 71.8kWh की बैटरी मिलती है. इस वेरिएंट की क्लेम्ड रेंज 520 किलोमीटर की है. इस कार की 5 हजार यूनिट्स का बिकना कंपनी के लिए एक अच्छा साइन है. जल्द ही कंपनी अपना एक नया ब्रांड डेंजा भारत में लॉन्च करने वाली है. (Photo: bydautoindia.com)

Advertisement
  • 7/7

हाल में ही बीवाईडी ने सीलॉयन-7 का फेस्टिव एडिशन लॉन्च किया था. इस कार की सिर्फ 150 यूनिट्स ही भारत में उपलब्ध थी. इसे कंपनी ने 50.6 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया था. ये कार के प्रीमियम वेरिएंट पर बेस्ड थी. (Photo: bydautoindia.com)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement