Advertisement

ऑटो न्यूज़

50KM माइलेज वाली SUV की बंपर डिमांड... 10 हजार पार पहुंची बुकिंग

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST
  • 1/7

एमजी मोटर की दमदार एसयूवी हेक्टर टॉमाहॉक (MG Hector Tomahawk) की बंपर डिमांड है. इस कार को कंपनी ने अगस्त में लॉन्च किया था. ये कार प्लगइन-हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक दोनों अवतार में आती है. इस एसयूवी की बुकिंग ने 10 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है. अगस्त में लॉन्च हुई कार की बुकिंग 10 हजार पार होना एमजी के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है. (Photo: mgmotor.co.in)

  • 2/7

जेएसडब्लू-एमजी मोटर इंडिया के डायेक्टर (सेल्स), लक्ष्मी राम कुमार सुब्बाराज ने बताया कि कार की बुकिंग टियर-1, टियर-2 और टियर-3 तीनों ही मार्केट से आ रही है. ये दिखाता है कि इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड भारत के बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों में भी बढ़ रही है. (Photo: mgmotor.co.in)

  • 3/7

हालांकि, कंपनी ने ये नहीं बताया कि इस कार पर कितना वेटिंग टाइम है. रिपोर्ट्स की मानें, तो लगभग 8 महीनों की वेटिंग इस कार पर चल रही है. एमजी ने इस कार को अपने ADAPT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है. ये मल्टी न्यू एनर्जी व्हीकल आर्किटेक्चर है. (Photo: mgmotor.co.in)

Advertisement
  • 4/7

इस प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एमजी हेक्टर टॉमाहॉक दो वर्जन में आती है. इसके ईवी वर्जन की बात करें, तो इसमें 69.2kWh की बैटरी दी गई है. इस बैटरी के साथ कार की क्लेम्ड रेंज 517 किलोमीटर है. वहीं प्लगइन हाइब्रिड अवतार में 20.5kWh की बैटरी मिलती है. (Photo: mgmotor.co.in)

  • 5/7

कार के प्लगइन हाइब्रिड अवतार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसके साथ 20.5kWh की बैटरी मिलती है. कंपनी दावा करती है कि फुल चार्ज और फुल टैंक में ये कार 1100 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है. वहीं सिर्फ ईवी मोड में ये कार 115 किलोमीटर तक चलेगी. (Photo: mgmotor.co.in)

  • 6/7

कंपनी का कहना है कि अगर कार को निश्चित समय पर चार्ज करते रहा जाए, तो ये 30 से 50 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है. वहीं इस कार को अगर हाइब्रिड की तरह यूज किया जाता है, तो ये 22 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज ऑफर करेगी. (Photo: mgmotor.co.in)

Advertisement
  • 7/7

एमजी हेक्टर टॉमाहॉक ईवी की कीमत 19.49 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं बैटरी एज एक सर्विस के तहत इसकी कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जिसमें 4.9 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी चार्ज होगा. वहीं प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन की कीमत 25.69 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. इसका बास (BaaS) प्राइस 21.79 लाख रुपये है. (Photo: mgmotor.co.in)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement