टेस्ला ने 9 साल बाद रिडिजाइन रोडस्टर को अनवील कर दिया है. कंपनी ने 2017 में इस कार का कॉन्सेप्ट पहली बार रिवील किया था. लेटेस्ट वर्जन में शार्प डिजाइन के साथ तीन अलग-अलग कॉन्फिग्रेशन मिलते हैं. ये कार परफॉर्मेंस, थ्रस्ट और रॉकेट ऑप्शन में आएगी. कार के टॉप वेरिएंट में हवा में करतब लगाने की क्षमता मिलती है. इसके लिए कार में थ्रस्टर लगाए गए हैं. (Photo: tesla.com)
टेस्ला ने इस कार का डेमो लाइव वेबकास्ट पर दिखाया है. इसमें कार की इन्वर्टेड ड्राइव, हवा में फ्लिप और बैरल रोल जैसी क्षमताओं को दिखाया गया है. कंपनी का दावा है कि ये कार सिर्फ 0.81 सेकंड में 96.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. कार के रॉकेट वेरिएंट में सिंगल सीट मिलती है. (Photo: tesla.com)
कार का एंट्री लेवल वेरिएंट परफॉर्मेंस नाम से आएगा, जिसमें दो लोगों के बैठने की जगह होगी. इसमें एक्टिव एरोडायनेमिक के साथ मल्टी-मोड सक्शन सिस्टम मिलता है. ये कार सिर्फ 1.6 सेकंड में 96.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. वहीं 2 सीट वाले थ्रस्ट वर्जन में टेस्ला ने दो रियर माउंटेड कोल्ड गैस थ्रस्टर सक्शन सिस्टम में दिए हैं. (Photo: tesla.com)
वहीं टॉप वेरिएंट रॉकेट सिंगल सीट के साथ आता है. इसमें पेरीमीटर माउंटेड कोल्ड गैस थ्रस्टर मिलते हैं. टेस्ला का कहना है कि ये थ्रस्टर कार को आगे और पीछे ले जाने के साथ ही रोटेशन्ल मूवमेंट की भी क्षमता रखते हैं. इस कार की टॉप स्पीड 370 किलोमीटर प्रति घंटे की है. (Photo: tesla.com)
टेस्ला रोडस्टर की क्लेम्ड रेंज 483 किलोमीटर है. हालांकि, कंपनी ने ये नहीं बताया है कि ये किस वेरिएंट की रेंज है. हवाई करतब के लिए कार्बन फाइबर से लिपटे प्रेशर वेसल में कम्प्रेस्ड गैस का इस्तेमाल किया गया है. टेस्ला ने बताया कि ज्यादा गैस होने पर फ्लाइट टाइम बढ़ जाएगा. लेकिन कार कितने देर हवा में रह सकती है ये साफ नहीं किया है. (Photo: tesla.com)
कंपनी ने बताया कि टेस्ला रोडस्टर का डिजाइन एसआर-71 और एफ-35 एयरक्राफ्ट से प्रेरित है. नई रोडस्टर में एंगुलर बॉडीवर्क, कंसील्ड हेडलाइट्स, फुल विड्थ रियर लाइट और फ्लश माउंटेड सरफेस मिलता है. कार की ड्राइविंग सीट भी किसी एयरक्राफ्ट के कॉकपिट जैसी नजर आती है. (Photo: tesla.com)
इंटीरियर की बात करें, तो टेस्ला में अल्ट्रावॉइट कैबिन दिया गया है. वजन कम रखने के लिए मैन्युअल कंट्रोल्स और एक फिक्स सीट पोजिशन दी गई है. इसके अलावा मैग्नीशियम, टाइटेनियम और कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है. इस कार का प्रोडक्शन 2028 तक शुरू करने का टार्गेट कंपनी ने रखा है. (Photo: tesla.com)
कार का रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं. लेकिन कंपनी ने प्रोडक्शन स्पेसिफिकेशन्स और डिलीवरी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. टेस्ला ने इस कार के बहुत से फीचर्स की जानकारी नहीं दी है. कंपनी ने बैटरी कैपेसिटी, वजन और मोटर आउटपुट के बारे में फिलहाल कुछ नहीं बताया है. (Photo: tesla.com)