Advertisement

ऑटो न्यूज़

TATA PUNCH ने कर दिया कमाल... सितंबर में 284% बढ़ी EV अवतार की सेल्स

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:14 PM IST
  • 1/7

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स बढ़ रही हैं. पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट ने सितंबर 2026 में 35,256 यूनिट्स की सेल्स दर्ज हुई है. टाटा मोटर्स इस सेगमेंट में लीडर बनी हुई है. वहीं दूसरे नंबर पर महिंद्रा पहुंच गई है. पिछले साल के मुकाबले इस सेगमेंट की बिक्री बढ़ी है. ईयर-ऑन-ईयर इस सेगमेंट की ग्रोथ 62 परसेंट की हुई है. (Photo: Instagram/ Tata EV)

  • 2/7

जहां पिछले साल सितंबर में तमाम कंपनियों ने 21,757 इलेक्ट्रिक कारों को बेचा था. वहीं इस साल यानी सितंबर 2026 में ये आंकड़ा 35,256 यूनिट्स तक पहुंच गया है. यानी पिछले साल के मुकाबले इस साल सेगमेंट में 13,499 यूनिट्स ज्यादा बिकी हैं. आइए जानते हैं इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की खास बातें. (Photo: Instagram/ Tata EV)

  • 3/7

ऑटो पंडित्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा मोटर्स की पंच ईवी इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. सितंबर महीने में टाटा की सस्ती और सबसे छोटी इलेक्ट्रिक एसूयवी की 4,702 यूनिट्स बिकी हैं. ईयर-ऑन-ईयर इस कार की सेल्स में 284 परसेंट की ग्रोथ हुई है. (Photo: Instagram/ Tata EV)

Advertisement
  • 4/7

पिछले साल सितंबर की बात करें, तो टाटा मोटर्स ने पंच ईवी की 1,223 यूनिट्स डिस्पैच की थीं. कुल इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में टाटा की इस छोटी एसयूवी की हिस्सेदारी 13.3 परसेंट की है. इसके अलावा टाटा मोटर्स की नेक्सॉन ईवी की भी 3,926 यूनिट्स बिकी हैं. ये सेगमेंट की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. (Photo: Instagram/ Tata EV)

  • 5/7

टाटा पंच ईवी की कीमत 9.79 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. हालांकि, इस कार को बास (BaaS) यानी बैटरी एज ए सर्विस के तहत भी खरीदा जा सकता है. इसके तहत कार की कीमत 6.59 लाख रुपये एक्स शोरूम हो जाती है. साथ ही आपको 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी चार्ज देना होगा. (Photo: Instagram/ Tata EV)

  • 6/7

इस कार में दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है. इसमें 30kWh और 40kWh की बैटरी मिलेगी. छोटी बैटरी पैक के साथ 65kW की पावर वाला मोटर मिलता है, जबकि बड़ी बैटरी के साथ 95kW की पावर वाला मोटर मिलता है. (Photo: Instagram/ Tata EV)

Advertisement
  • 7/7

टाटा पंच ईवी में 468 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज मिलती है. वहीं कार को 20 परसेंट से 80 परसेंट तक चार्ज करने में सिर्फ 26 मिनट का वक्त लगता है. कार में 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट वेंटिलेटेड और लेदर सीट्स, 10.25 इंच का एचडी इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. (Photo: Instagram/ Tata EV)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement