गर्मी के मौसम में लौकी, तुरई, करेला और कद्दू जैसी स्वादिष्ट सब्ज़ियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं. ये सब्जियां थोड़ी सी मेहनत में घर के आंगन, छत या बालकनी में आसानी से उगाई जा सकती हैं. इसके लिए नेशनल सीड्स कार्पोरेशन (NSC) की Summer Hero सब्जी बीज किट बहुत अच्छा ऑप्शन है.
इस किट में लौकी, तुरई, करेला, कद्दू आदि गर्मी की प्रमुख सब्ज़ियों के हाई क्वालिटी वाले बीज दिए गए हैं. किट में हर सब्ज़ी के लिए 5 ग्राम बीज हैं, जो अच्छे अंकुरण वाले और गर्म मौसम के लिए उपयुक्त होते हैं. इस किट के साथ एक खुरपी भी मिलेगी. खुरपी से मिट्टी खोदना, खरपतवार निकालना और पौधों की देखभाल करना बहुत आसान होता है.
नेशनल सीड्स कार्पोरेशन (NSC) की Summer Hero सब्जी बीज किट और खुरपी का कॉम्बो सिर्फ 240 रुपये में उपलब्ध है. इसे आप NSC स्टोर के mystore.in से घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं.
घर पर सब्जियां उगाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
मिट्टी तैयार करें: अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी लें. इसमें थोड़ी गोबर की खाद या कंपोस्ट मिलाएं.
बीज बोएं: गर्मी में इन बीजों को सीधे मिट्टी में बोया जा सकता है. बीजों को रात भर पानी में भिगोकर बोएं तो अंकुरण तेज़ होता है.
जगह: धूप वाली जगह चुनें और सब्जियों की बेल फैलने के लिए सहारा दें.
सिंचाई: 6-7 दिन में एक बार सिंचाई करें. ज़्यादा पानी न दें वरना जड़ें सड़ सकती हैं.
कीट नियंत्रण: लाल कीड़े या अन्य कीटों से बचाने के लिए नीम का पानी छिड़कें या राख-चूना का मिश्रण इस्तेमाल करें.
कटाई: फल डंठल सहित तोड़ने से पौधा स्वस्थ रहता है.
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क