हर सीजन मोटी कमाई कराएंगी ये सब्जियां, समझें खर्च से ब्रिक्री का पूरा गणित

अगर आप खेती करते हैं, लेकिन आपको खेती से कुछ भी हासिल नहीं होता है, तो यहां कुछ ऐसी चीजों की खेती के बारे में बताया गया है, जिसके तहत आप मोटी कमाई हर सीजन कर सकते हैं. यहां विस्‍तार से मुनाफे का गणित समझाया गया है...

Advertisement
खेती से मोटी कमाई. (Photo: AI generated) खेती से मोटी कमाई. (Photo: AI generated)

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:57 PM IST

सर्दियों के सीजन के लिए हरी सब्जियों की बुआई शुरू हो गई है. कुछ ही दिनों में हरी सब्जियां बल्‍क में बाजारों में दिखने लग भी जाएंगी. अगर आप भी किसान है और सब्जियों की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं तो जल्‍द से जल्‍द आपको इसकी खेती शुरू कर देनी चाहिए, क्‍योंकि जितनी जल्‍दी आप फसल उगा लेंगे. उतना ही ज्‍यादा बाजार में आपको दाम मिलेंगे. 

Advertisement

आज हम आपको चार ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत आप सिर्फ 20 से 50 हजार रुपये की लागत लगाकर मोटी कमाई कर सकते हैं. इन सब्जियों को उगाना भी आसान है, इन्‍हें ज्‍यादा निराई और गुणाई की आवश्‍यकता नहीं होती है. सिर्फ एक बार बुआई कर दें फिर कुछ दिनों बाद से ही इसकी कटान शुरू कर सकते हैं. 

इसमें कुछ ऐसी भी सब्जियां हैं, जिसको आप एक बार बोकर 2 से 3 बार काट सकते हैं. इन सब्जियों में धनिया, पालक, मूली और मटर शामिल हैं. इन चारों तरह की सब्जियों की डिमांड कभी भी कम नहीं होती है. खासकर मटर और धनिया की डिमांड लंबे समय तक रहती है. पालक ऐसी सब्जी है, जिसे आप 2 से 3 बार काट सकते हैं. मूली आपको अच्‍छा पैसा बनाकर दे सकता है. यहां स्‍टेप बाय स्‍टेप प्रॉसेस बना रहे हैं, जिससे आप इनकी खेती करके एक सीजन में अच्‍छी कमाई कर सकते हैं. 

Advertisement

1 एकड़ की जमीन पर शुरू करें खेती
एक एकड़ की जमीन पर आपको धनिया - 0.30 एकड़, पालक- 0.25 एकड़, मूली- 0.20 एकड़ और हरा मटर- 0.25 एकड़ पर उगाना चाहिए. 

₹50,000 का शुरुआती बजट कैसे खर्च करें?

  • खेत की जुताई के लिए आप ₹4,000 तक खर्च कर सकते हैं. 
  • बीज और बीज उपचार के लिए ₹7,000 तक खर्च किया जा सकता है. 
  • गोबर की खाद और उर्वरक के लिए 9000 रुपये तक का खर्च हो सकता है. 
  • सिंचाई और छोटे उपकरण के लिए 3,000 रुपये तक का खर्च हो सकता है. 
  • निराई, कटाई और मजदूरी के लिए सबसे ज्‍यादा 12000 रुपये तक का खर्च हो सकता है. 
  • अब अगर सीधा बाजार तक पहुंचाना चाहते हैं तो पैकिंग और परिवहन के लिए 7000 रुपये का खर्च आ सकता है. 
  • अतिरिक्त खर्च के लिए रिजर्व 8,000 रुपये रख सकते हैं. 

यानी कि कुल मिलाकर आपका शुरुआती बजट 50 हजार रुपये तक रख सकते हैं. 

किसमें कितना मुनाफा हो सकता है? 
यहां बताया गई जानकारी सिर्फ अनुमान के आधार पर है. इसे कोई करेक्‍ट डाटा नहीं माना जाना चाहिए. अगर आप खेत से सीधे बाजार तक सप्‍लाई करते हैं तो यहां अनुमान के आधार पर आपकी एक सीजन के दौरान अच्‍छी कमाई हो सकती है. हालांकि, ज्‍यादा और कम कमाई उत्‍पादन पर भी निर्भर करता है. 

Advertisement
  • धनिया की खेती से आप एक सीजन में ₹35,000-₹60,000 तक निकाल सकते है. 
  • पालक की खेती से आप एक सीजन के दौरान ₹25,000-₹40,000 तक निकाल सकते हैं. 
  • मूली की खेती करके आप ₹15,000-₹25,000 तक का मुनाफा कमा सकते हैं. 
  • वहीं हरा मटर से आप ₹25,000-₹45,000 तक का मुनाफा बना सकते हैं. 

इस हिसाब से देखा जाए तो आप हर सीजन में एक लाख से 2 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. ध्यान रहे कि कुल खर्च में फसल के दौरान होने वाले अतिरिक्त खर्च और बिक्री से जुड़े खर्च भी शामिल होने चाहिए. ऊपरी मुनाफे का आंकड़ा अच्छी उपज और अच्छे बिक्री भाव पर निर्भर है.  

उदाहरण के लिए बता दें ICAR ने उत्तर प्रदेश के किसान सुशील कुमार बिंद का प्रकाशित किया है. उन्होंने मटर से लगभग ₹1.24 लाख की बिक्री और करीब ₹23,000 के बताए गए खर्च के बाद लगभग ₹1 लाख का मुनाफा दर्ज किया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »