scorecardresearch
 

गमले में उग जाते हैं ये फलदार पेड़, कम जगह में भी होगी भरपूर पैदावार

ये पेड़ न सिर्फ सीमित स्पेस के लिए परफेक्ट हैं, बल्कि कम पानी और नियमित प्रूनिंग में भी लंबे समय तक फल देते रहते हैं. घर की बालकनी या छोटे आंगन को भी ये एक मिनी गार्डन में बदल सकते हैं, जहां हर मौसम में ताजगी और स्वाद भरे फल मिलते हैं.

Advertisement
X
गमले में फल देने वाले पेड़ (Pexels)
गमले में फल देने वाले पेड़ (Pexels)

अगर आपके पास बड़ा बगीचा नहीं है या आप किराए के घर में रहते हैं, तब भी आप घर पर ताजे और ऑर्गेनिक फल उगा सकते हैं. कुछ फलदार पेड़ ऐसे होते हैं जो बड़े गमलों में भी बहुत अच्छे से बढ़ते हैं और सही देखभाल मिलने पर लंबे समय तक अच्छी पैदावार देते हैं. ये पेड़ खासतौर पर कंटेनर गार्डनिंग के लिए इसलिए बेहतर माने जाते हैं क्योंकि ये कॉम्पैक्ट रहते हैं और कम पानी या सीमित जगह में भी जीवित रह सकते हैं.

अंजीर (Fig Tree)

अंजीर गमले में उगाने के लिए सबसे आसान और भरोसेमंद फलदार पेड़ों में से एक है. यह कम देखभाल में भी अच्छी ग्रोथ करता है और जल्दी फल देना शुरू कर सकता है. इसके लिए कुछ चीजों का ख्याल रखना जरूरी है.

  • गहरा गमला जरूरी (कम से कम 18–24 इंच)
  • धूप पसंद करता है
  • ज्यादा पानी की जरूरत नहीं
  • प्रूनिंग से ज्यादा फल लगते हैं
  • फल मीठे और पौष्टिक होते हैं

सेब (Dwarf Apple Tree) 

छोटी किस्म (dwarf varieties) के सेब के पेड़ कंटेनर में आसानी से उग जाते हैं. सही देखभाल और पोलिनेशन के साथ ये अच्छा उत्पादन देते हैं. इनके लिए कुछ चीजों का ख्याल रखना जरूरी है.

  • कंटेनर फ्रेंडली वैरायटी चुनें
  • फूल आने पर पोलिनेशन जरूरी
  • ठंडी जलवायु में बेहतर
  • नियमित प्रूनिंग से आकार नियंत्रित रहता है
  • मौसम में अच्छी फसल देता है

जैतून

Advertisement

जैतून का पेड़ बेहद सहनशील होता है और सूखा सहन करने की क्षमता रखता है, इसलिए यह गमलों के लिए परफेक्ट है.

  • कम पानी में भी जीवित
  • ज्यादा धूप पसंद करता है
  • कंटेनर में धीमी लेकिन स्थिर ग्रोथ
  • हल्की pruning से shape बनाए रखें
  • लंबे समय तक फल देने वाला पेड़

लोकाट

लोकाट एक तेजी से बढ़ने वाला और मजबूत फलदार पेड़ है जो कंटेनर में भी आसानी से फल देता है.

  • मध्यम से बड़ा गमला जरूरी
  • धूप में अच्छी ग्रोथ
  • नियमित लेकिन सीमित पानी
  • घना और आकर्षक पौधा
  • शुरुआती गर्मियों में फल देता है

नींबू

नींबू का पेड़ गमले में उगाने के लिए सबसे लोकप्रिय और प्रैक्टिकल विकल्प है. यह लगभग पूरे साल फल देता है.

  • 20–24 इंच का गमला बेहतर
  • 6–8 घंटे धूप जरूरी
  • हल्की-हल्की नियमित सिंचाई
  • खुशबूदार फूल और सालभर फल
  • कंटेनर में सबसे ज्यादा सफल.

सही देखभाल के साथ ये फलदार पेड़ छोटे स्पेस को भी मिनी गार्डन में बदल सकते हैं और सालभर ताजे फलों की सुविधा दे सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement