मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने राजधानी तेहरान में अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच फाइटर जेट, ड्रोन और हाई-स्पीड सैन्य नौकाओं की प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसे ईरान की शक्ति प्रदर्शन रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. यह प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है जब क्षेत्र में सुरक्षा हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और ड्रोन युद्ध की आशंकाओं पर चर्चा तेज है. ईरान का यह कदम उसके सैन्य आत्मविश्वास और रणनीतिक तैयारियों का संकेत माना जा रहा है.