ईरानी सेना ने दावा किया कि उन्होंने अपने दक्षिण-पश्चिमी इलाके में एक 'दुश्मन के ड्रोन' को मार गिराया. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी 'फ़ार्स' के मुताबिक, ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने सीमा पार से आ रहे एक विदेशी ड्रोन को ट्रैक किया और उसे हवा में ही तबाह कर दिया. ईरान ने अभी तक ये साफ नहीं किया कि ये ड्रोन किस देश का था, लेकिन इसे सीधे तौर पर इजरायल या अमेरिका के लिए चेतावनी माना जा रहा है. देखें वीडियो.