अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के तीखे तेवर के सामने अपना आपा खो चुके है. ट्रंप ने ईरान को होर्मुज पर एक बार फिर धमकी देते हुए ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जो शायद कोई सड़क छाप ट्रोल बोलता हो. आम तौर पर युद्ध के समय किसी देश के राष्ट्रपति की भाषा गंभीर और नपी-तुली होती है. लेकिन ट्रंप का अंदाज़ कुछ और ही है.