scorecardresearch
 
Advertisement

41 साल बाद कनाडा ने कबूला सच कनिष्क हादसे पर क्यों बदला रुख? देखें कूटनीति में

41 साल बाद कनाडा ने कबूला सच कनिष्क हादसे पर क्यों बदला रुख? देखें कूटनीति में

पिछले 40 साल से भी ज़्यादा समय से भारत दुनिया के सामने लगातार एक ही बात कह रहा था कि साल 1985 में एयर इंडिया के विमान 'कनिष्क' में जो धमाका हुआ था, वो कनाडा की जमीन से काम करने वाले खालिस्तानी आतंकियों ने किया था. लेकिन कनाडा की सरकार ने कभी भी इस बात को इतने साफ शब्दों में नहीं माना था. मगर अब कनाडा की अपनी खुफिया एजेंसी ने इतिहास में पहली बार सरेआम ये कबूल किया है कि कनिष्क विमान में बम कनाडा में रहने वाले खालिस्तानी चरमपंथियों ने ही रखा था, जिसमें सवार सभी 329 लोग मारे गए थे.

Advertisement
Advertisement