scorecardresearch
 

धुआं, एक्शन, वायलेंस... ड्रग लॉर्ड 'एल मेंचो' की मौत पर जल रहा मेक्सिको, Video

मेक्सिको में एक खतरनाक कार्टेल लीडर के मारे जाने के बाद सुरक्षाबलों और बंदूकधारियों के बीच जंग छिड़ गई है. जवाबी कार्रवाई में अपराधियों ने आधा दर्जन राज्यों में राजमार्गों को जाम कर दिया और वाहनों को आग के हवाले कर दिया. स्थिति बिगड़ते देख कई राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

Advertisement
X
मेक्सिको में एल मेंचो की मौत के बाद बवाल. (Photo: ITG)
मेक्सिको में एल मेंचो की मौत के बाद बवाल. (Photo: ITG)

मेक्सिकन सुरक्षाबलों ने रविवार को दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग लॉर्ड्स में से एक जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) के प्रमुख  नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ 'एल मेंचो' को ढेर कर दिया है. उसकी मौत के बाद देश के आधे दर्जन से अधिक राज्यों में हिंसा फैल गई है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. बताया जा रहा है कि बंदूकधारियों ने दर्जनों वाहनों और इमारतों को आग लगा दी है और हाईवे को ब्लैक कर दिया. वहीं, सुरक्षाबलों ने बंदूकधारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और प्रभावित राज्यों में सुरक्षा बढ़ा दी है. साथ ही कई राज्यों में स्कूलों को बंद कर दिया है. वहीं, राष्ट्रपति क्लाउडिया ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

बताया जा रहा है कि एल मेंचो की मौत के बाद प्यूर्टो वल्लार्टा और आसपास में हिंसा शुरू हुई थी, जिसमें नियंत्रण पाने के लिए सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह एक बड़ा सैन्य ऑपरेशन शुरू किया था. इस कार्रवाई के विरोध में बंदूकधारियों ने जलिस्को, कोलिमा, मिचोआकन और गुआनाजुआटो समेत आधा दर्जन राज्यों में वाहनों और इमारतों को आग लगाकर कई सड़कों, हाइवे को ब्लॉक कर दिया है.

आसमान में धुएं का गुबार

नारको-ब्लॉकैड (narcoblockade) के कारण प्यूर्टो वल्लार्टा के डाउनटाउन और एमिलियानो ज़ापाटा मोहल्ले में स्थिति बेहद तनावपूर्ण है. सुरक्षाकर्मियों ने उपद्रवियों से निपटने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बंदूकधारियों ने रणनीतिक रूप से सड़कों को जाम करने के लिए कारों को आग लगा दी है. शहर के ऊपर धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है. प्यूर्टो वल्लार्टा के आसमान में हेलीकॉप्टर गश्त कर रहे हैं और भारी धुआं उठता देखा जा रहा है.

यहां देखें वीडियो

राष्ट्रपति ने की शांति की अपील

मेक्सिको में जारी हिंसा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियो में ग्वाडालाजारा एयरपोर्ट पर लोग घबराकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं. सुरक्षाबल प्रभावित क्षेत्रों में नियंत्रण बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय निवासियों में भारी डर का माहौल बना हुआ है. राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम ने सुरक्षाबलों की प्रशंसा करते हुए शांति की अपील की है और सभी राज्यों से समन्वय का भरोसा दिया है.

Advertisement

राष्ट्रपति ने दावा किया है कि देश के अधिकांश हिस्सों में गतिविधियां सामान्य हैं, लेकिन प्रभावित राज्यों में भारी सुरक्षा बल तैनात है, ताकि हिंसा को और फैलने से रोका जा सके.

लोगों को घरों में रहने की हिदायत

वहीं, कई राज्यों में भीषण हिंसा को देखते हुए जालिस्को के गवर्नर पाब्लो लेमस ने निवासियों को घरों के अंदर रहने की सख्त हिदायत दी है. सुरक्षा कारणों से पूरे राज्य में सार्वजनिक परिवहन को निलंबित कर दिया गया है. जलिस्को समेत कई प्रभावित राज्यों में सोमवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है.

कौन था एल मेंचो

बता दें कि एल मेंचो बचपन में खेतों में मजदूरी करता था. बाद में वह अमेरिका चल गया, जहां वह हेरोइन तस्करी के आरोपों में जेल गया. इसके बाद उसे मेक्सिको वापस भेज दिया गया. मेक्सिको आने के बाद उसने कुछ वक्त पुलिस में नौकरी की और धीरे-धीरे उसने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया. उसने सिनालोआ कार्टेल के साथ काम शुरू किया और धीरे-धीरे अपना खुद का साम्राज्य 'CJNG' खड़ा कर लिया. एल मेंचो अपनी क्रूरता के लिए कुख्यात था. उसके गिरोह ने विरोधियों को डराने के लिए सिर कलम करने जैसे जघन्य तरीके अपनाया हुआ था. बताया जाता है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन को बड़े पैमाने पर रिश्वत देता था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement