मैक्सिको
मैक्सिको (Mexico), उत्तरी अमेरिका के दक्षिणी हिस्से में एक देश है (Country of North America). यह संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर में सीमाबद्ध है. प्रशांत महासागर के दक्षिण और पश्चिम में इसकी सीमा लगती है. ग्वाटेमाला, बेलीज और कैरेबियन सागर के दक्षिण-पूर्व में और पूर्व में मैक्सिको की खाड़ी इसकी सीमा बनाती है (Mexico Geographical Location).
मैक्सिको का क्षेत्रफल 1,972,550 वर्ग किलोमीटर है. क्षेत्रफल के हिसाब से यह दुनिया का 13वां सबसे बड़ा देश है (Mexico Total Area). इसकी जनसंख्या लगभग 12 करोड़ है. यह 10वां सबसे अधिक आबादी वाला देश है (Mexico Population). यहां की जनसंख्या घनत्व 61 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है (Mexico Density). यहां की भाषा स्पेनिश है (Mexico Language).
मैक्सिको को एक संघ के रूप में संगठित किया गया है जिसमें 31 राज्य है (Mexico States). इसकी राजधानी मैक्सिको सिटी है (Capital of Mexico).
मैक्सिको को स्पेन से स्वतंत्रता 16 सितंबर 1810 और इस देश का पहला संविधान 4 अक्टूबर 1824 में पास हुआ था (Mexico Freedom).
मैक्सिको, जैव विविधता में दुनिया में चौथे स्थान पर है. साथ ही, 17 विशाल विविधता वाले देशों में से एक है. मैक्सिको में 200,000 से अधिक विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं. यह दुनिया की 10-12% जैव विविधता का गढ़ है (Mexico Biodiversity).
अप्रैल 2018 तक, मैक्सिको US$1.15 ट्रिलियन के साथ 15वां सबसे बड़ा सकल घरेलू उत्पाद करने वाला देश है. क्रय शक्ति समता के हिसाब से 11वां सबसे बड़ा देश है. इसके अर्थव्यवस्था में पिछले दो दशकों में कृषि में 4% , उद्योग 33% और वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स का 63% योगदान है. 2017 तक, मैक्सिको दुनिया का छठा सबसे अधिक घूमे जाने वाला देश था और दुनिया में पर्यटन से होने वाली 15वीं सबसे अधिक आय थी जो लैटिन अमेरिका में सबसे अधिक है (Mexico Economy).
बैटमेन की तर्ज पर एक रहस्यमय शख्स लोगों को डक्ट टेप लपेटकर, खंभे से बांधकर छोड़ देता है. इसके बाद एक तख्ती पर लिखकर छोड़ जाता है कि यह शख्स बाइक चोर है. मैक्सिको की पुलिस इस सीक्रेट 'बैटमैन' का पता लगाने में जुटी है, लेकिन इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
मेक्सिको में फुटबॉल फैंस को कार ने कुचल दिया. ड्राइवर समेत 17 लोगों को चोट आई. वर्ल्ड कप मैच में मेक्सिको की जीत के बाद फैंस जश्न मना रहे थे. ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. वायरल वीडियो में भीड़ से घिरी कार अचानक रफ्तार पकड़ते दिखी. देखें दुनिया आजतक.
Social Media पर एक अनोखा वीडियो तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें एक बत्तख मैक्सिको टीम की जर्सी पहनकर सड़क पर चलता दिखाई देता है. उसका अंदाज और आत्मविश्वास लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. इस दिलचस्प दृश्य को देखकर इंटरनेट यूजर्स हैरान हो रहे हैं.
मेक्सिको ने अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 अभियान की बेहद शानदार शुरुआत की है. टूर्नामेंट के इस पहले ही उद्घाटन मुकाबले में मेजबान टीम ने दक्षिण अफ्रीका को आसानी से मात देकर इतिहास के इस सबसे बड़े फुटबॉल महाकुंभ में अपने सफर का विजयी शंखनाद कर दिया है.
मेक्सिको के पुएब्ला राज्य में रविवार को हुए एक भीषण सशस्त्र हमले में एक मासूम बच्चे सहित दस लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बंदूकधारियों ने तेहुइतजिंगो नगरपालिका क्षेत्र में इस सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने हमलावरों की तलाश में बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है.
न्यू मैक्सिको के बाहरी इलाके में उड़ रहा एक छोटा विमान क्रैश हुआ. विमान में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई. रुइडोसो के जंगलों में विमान के गिराने से भीषण आग लगी. अबतक 35 एकड़ जंगल जलकर खाक हो गए. देखें दुनिया आजतक.
मैक्सिको सिटी हर महीने दो सेंटीमीटर से ज्यादा धंस रही है. NISAR सैटेलाइट ने इसके तेजी से धंसने का सटीक नक्शा तैयार किया है. जमीन से पानी निकालने और भारी निर्माण से हो रही इस समस्या को सैटेलाइट ने स्पष्ट दिखाया है.
लुसिया ज़ाराटे का नाम इतिहास में दुनिया की सबसे हल्की लड़की के रूप में दर्ज है. मेक्सिको में जन्मी लुसिया का वजन बेहद कम था, जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हुआ. दुर्लभ बीमारी के बावजूद उनकी कहानी आज भी लोगों को हैरान और प्रेरित करती है.
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबाम ने ड्रग कार्टेल्स के खिलाफ सैन्य और रणनीतिक मदद के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया. इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है और कहा कि शीनबाम को ऐसा नहीं करना चाहिए था.
मैक्सिको के कुख्यात ड्रग माफिया अल मेंचो की मौत के बाद 25 वर्षीय OnlyFans मॉडल ने सोशल मीडिया दावों का खंडन किया है. उन्होंने साफ किया कि उनका अल मेंचो से कोई संबंध नहीं है और पुलिस को ठिकाना बताने के आरोप झूठे हैं.
लेकिन मैक्सिको के इतिहास के सबसे बेरहम ड्रग तस्करों में से एक, सैंटियागो मेजा लोपेज इस नाम से क्यों कुख्यात हुआ ये जानकर कहीं आप सूप पीना ही न छोड़ दें.
बीते रविवार को पुलिस मुठभेड़ में अल मेंचो की मौत हुई. वह अमेरिका का मोस्ट वॉटेंड ड्रग तस्कर था और मेक्सिको के सबसे ताकतवर, प्रभावशाली और बेरहम माफिया गैंग में से एक का सरगना था.
मेक्सिको के सबसे खतरनाक ड्रग कार्टेल लीडर'एल मेंचो' की मौत ने जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (जेलिस्को कार्टेल) को बड़ा झटका दिया है. फिर भी लोगों का मानना है कि इससे इस शक्तिशाली समूह का अंत नहीं होगा. ऐसे में जानते हैं मेक्सिको में अब भी कितने ड्रग कार्टेल एक्टिव हैं और आगे एल मेंचो के गैंग का क्या होगा.
मैक्सिको की सेना ने देश के मोस्ट वांटेड ड्रग लॉर्ड एल मेंचो को मार गिराया है. इसी हत्या के विरोध में एल मेंचो की गैंग के लोग और उसके समर्थक अलग-अलग शहरों में शॉपिंग मॉल, दुकानों और सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर रहे हैं. अमेरिका ने इस ड्रग लॉर्ड पर 15 मिलियन डॉलर यानि लगभग 36 करोड़ रुपये का इनाम रखा था.
मेक्सिको में ड्रग लॉर्ड एल मेंचो के खात्मे के बाद शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. देश के करीब एक दर्जन शहरों में कार्टेल के सदस्यों ने गाड़ियों में आगजनी की, सड़कों को नष्ट कर दिया. हालात इतने खराब हैं कि स्कूलों को बंद कर दिया गया है और सरकार ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है.
मेक्सिसन सुरक्षाबलों ने रविवार को दुनिया के सबसे कुख्यात ड्रग तस्कर एल मेंचो को एक सैन्य ऑपरेशन में मार गिराया है. मेंचो की मौत के बाद मेक्सिको की कई राज्यों में हिंसा फैली गई. मेक्सिको के रक्षा मंत्री के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने एल मेंचो की पार्टनर (गर्लफ्रेंड) का सहारा लिया और मुठभेड़ में उसे और उसके सदस्यों को ढेर कर दिया.
मेक्सिकन सुरक्षाबलों ने एक सैन्य ऑपरेशन में दुनिया के सबसे वॉन्टेड ड्रग तस्करों में से एक 'अल मेंचो' के नाम से कुख्यात नेमेसियो रुबन ओसेगुएरा सर्वेंटेस को ढेर कर दिया. उसकी मौत के बाद मेक्सिको के कई राज्यों में हिंसा भड़क उठी है.
मैक्सिको में हालात गृह युद्ध जैसे हो गए हैं. सेना और सबसे खूंखार ड्रग्स कार्टेल आमने-सामने हैं. यह संघर्ष तब शुरू हुआ जब फेंटानिल का सौदागर और दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रग लॉर्ड ‘एल मेंचो’ सेना के ऑपरेशन में मारा गया. इस ऑपरेशन में अमेरिका का दबाव और खुफिया जानकारी भी शामिल थी. एल मेंचो की मौत के बाद मैक्सिको के 14 राज्य हिंसा की चपेट में हैं. खूबसूरत सैलानी शहर पूएर्तो वालार्ता में ड्रग्स कार्टेल ने नार्को-ब्लॉकेड से पूरे शहर को बंधक बना लिया है. जवाब में मैक्सिकन मिलिट्री ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से गैंग के गुर्गों पर गोलियां बरसा रही है. उड़ानें रद्द हैं और पर्यटकों में शहर छोड़ने को लेकर अफरा-तफरी मची है. भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीयों के लिए इमरजेंसी एडवाइजरी जारी कर दी है.
मैक्सिको के सबसे बड़े ड्रग तस्कर एल मेंचो के मारे जाने के बाद जिलस्का समेत कई राज्यों में हिंसा भड़क गई. एल मेंचों के समर्थकों ने सैकड़ों गाड़ियों में आग लगा दी. उड़ाने भी रद्द करनी पड़ी, बाज़ार बंद रहे. वहीं अमेरिका ने भी अपने नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है.
एल मेंचो मैक्सिको में 'कार्टेल जलिस्को नुएवा जेनरेशन' नाम से ड्रग्स तस्करी का धंधा चला रहा था. इसे मैक्सिकन मिलिट्री ने एक ऑपरेशन के दौरान मार गिराया है. मेंचो से पहले भी मैक्सिको और कोलंबिया में एक से बढ़कर एक कार्टेल लीडर और ड्रग माफिया रहे हैं. पाब्लो एस्कोबार और एल चापो जैसे माफिया से तो पूरी दुनिया वाकिफ है. ऐसे में नजर डालते हैं मैक्सिको और कोलंबिया के इन बड़े ड्रग माफियाओं की कहानी पर.
मेक्सिको में एक खतरनाक कार्टेल लीडर के मारे जाने के बाद सुरक्षाबलों और बंदूकधारियों के बीच जंग छिड़ गई है. जवाबी कार्रवाई में अपराधियों ने आधा दर्जन राज्यों में राजमार्गों को जाम कर दिया और वाहनों को आग के हवाले कर दिया. स्थिति बिगड़ते देख कई राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं.