scorecardresearch
 

अमेरिका: कंप्यूटर नेटवर्कों पर है उत्तर कोरिया के वायरस की नजर

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि उत्तर कोरिया में विकसित  कंप्यूटर को नुकसान पहुंचाने वाला सॉफ्टवेयर मालवेयर की अभी भी कई कंप्यूटर नेटवर्कों पर नजर है. जिसके जरिए हैकर सरकार, वित्तीय संस्थानों, मीडिया संगठनों और ऑटोमोटिव संस्थानों तक पहुंच बना सकते हैं.

Advertisement
X
उत्तर कोरियाई तानाशाह
उत्तर कोरियाई तानाशाह

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि उत्तर कोरिया में विकसित  कंप्यूटर को नुकसान पहुंचाने वाला सॉफ्टवेयर मालवेयर की अभी भी कई कंप्यूटर नेटवर्कों पर नजर है. जिसके जरिए हैकर सरकार, वित्तीय संस्थानों, मीडिया संगठनों और ऑटोमोटिव संस्थानों तक पहुंच बना सकते हैं.

कंप्यूटर नेटवर्कों पर घात लगाए बैठे हैकर

एजेंसी की खबर के मुताबिक, मंगलवार को जारी की गई चेतावनी में गृह सुरक्षा विभाग की डीएचएस कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम सीईआरटी ने कहा कि नेटवर्क के और अधिक दुरुपयोग के लक्ष्य से हैकर अभी भी शिकार हुए कंप्यूटर नेटवर्कों में घात लगाए हुए हो सकते हैं. रिपोर्ट में कहा गया कि कुछ नेटवर्क में वोल्गमर के बैकडोर ट्रोजन अभी भी मौजूद हो सकते हैं, जो हैकर को दूर से ही किसी भी नियंत्रित करने का मौका दे सकते हैं.

गृह सुरक्षा विभाग द्वारा जारी एक अलर्ट में तथाकथित हैकर समूह हिडन कोबरा की गुप्त गतिविधियों के प्रति चेतावनी दी गई है. इस समूह को लेजारस के नाम से भी जाना जाता है. इस साल की शुरुआत में अमेरिकी अधिकारियों ने वर्ष 2009 से हुए कई साइबर हमलों के पीछे इस समूह को जिम्मेदार बताया था. उन्होंने कहा था कि यह समूह उत्तर कोरियाई सरकार से जुड़ा हुआ है. 

Advertisement

बता दें कि नई चेतावनी के उत्तर कोरिया के द्वारा किए गए मिसाइल परीक्षणों से अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ते तनाव के साथ मेल खाती है. जून में पिछली चेतावनी में कहा था कि उत्तर कोरिया अपने सैन्य और रणनीतिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए साइबर आपरेशनों पर भरोसा करना जारी रखेगा. भी तरह के साइबर हमले की योजना से इंकार किया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement