scorecardresearch
 

खुलकर पाकिस्तान के समर्थन में आया चीन, अमेरिका-ईरान जंग पर ये कहा

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर बात में अमेरिका-ईरान शांति प्रक्रिया पर चर्चा की और स्विट्जरलैंड में पाकिस्तान तथा कतर की मध्यस्थता वाली वार्ता के बाद इस्लामाबाद की कोशिशों को खुला समर्थन दिया.

Advertisement
X
चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से दिया गया है बयान
चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से दिया गया है बयान

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के नेतृत्व को बधाई दी है और अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थता की उसकी कोशिशों को अडिग समर्थन देने का भरोसा जताया है. इस्लामाबाद में विदेश कार्यालय की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई.

बयान के मुताबिक, बुधवार को पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार और उनके चीनी समकक्ष के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई. बातचीत का केंद्र अमेरिका-ईरान शांति प्रक्रिया रही, खास तौर पर स्विट्जरलैंड में हुई उच्च स्तरीय वार्ता का पहला दौर, जिसमें पाकिस्तान और कतर ने मध्यस्थता की.

चीन-पाकिस्तान की करीबी पर जोर

बयान में कहा गया कि वांग यी ने शांति और स्थिरता के लिए पाकिस्तान की लगातार कोशिशों की सराहना की. उन्होंने पाकिस्तान की मध्यस्थता कोशिशों के लिए चीन के अडिग समर्थन को फिर दोहराया और कहा कि विवादों का शांतिपूर्ण समाधान संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मुताबिक अहम है.

अमेरिका-ईरान बातचीत के लिए 60 दिन का लक्ष्य

बयान के अनुसार, इशाक डार ने कहा कि इन वार्ताओं के बाद एक उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है, जो उस सहमति पत्र के तहत मध्यस्थता प्रक्रिया की निगरानी करेगी जिस पर अमेरिका और ईरान ने पिछले हफ्ते हस्ताक्षर किए थे. परमाणु मुद्दे, प्रतिबंधों और निगरानी पर ध्यान देने के लिए तीन कार्य समूह भी बनाए गए हैं, जिनका मकसद 60 दिनों के भीतर अमेरिका और ईरान के बीच अंतिम समझौते में मदद करना है.

Advertisement

बातचीत में दोनों नेताओं ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत से हल निकालने के लिए पाकिस्तान और चीन के मिलकर काम करने के संकल्प को भी दोहराया. बयान में कहा गया कि इसका लक्ष्य टकराव का स्थायी अंत, लंबे समय की शांति, साझा विकास और साझा समृद्धि को बढ़ावा देना है.

(इनपुट: पीटीआई)

बांग्लादेश का तीस्ता प्रोजेक्ट और चीन की एंट्री, भारत क्यों है सतर्क?
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement