scorecardresearch
 

ब्रिटेन में सैन्य हेलिकॉप्टर क्रैश, रॉयल नेवी के 3 सदस्यों की मौत

ब्रिटेन में सैन्य अभ्यास के दौरान रॉयल नेवी का Merlin Mk4 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें तीन क्रू मेंबर की मौत हो गई. फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है.

Advertisement
X
ब्रिटेन में ट्रेनिंग के दौरान रॉयल नेवी का हेलिकॉप्टर क्रैश (Photo: social media)
ब्रिटेन में ट्रेनिंग के दौरान रॉयल नेवी का हेलिकॉप्टर क्रैश (Photo: social media)

ब्रिटेन में एक सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया. रॉयल नेवी का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सवार तीन क्रू मेंबर की मौत हो गई. हादसा इंग्लैंड के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में स्थित डेवॉन काउंटी में हुआ.

रॉयल नेवी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर बुधवार सुबह करीब 4 बजे से पहले एक खेत में गिर गया. हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं सेना के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हेलिकॉप्टर आखिर किस वजह से क्रैश हुआ.

रॉयल नेवी ने जताया दुख, जांच शुरू

रॉयल नेवी के प्रमुख जनरल ग्विन जेनकिंस ने बयान जारी कर कहा कि इस हादसे की खबर बेहद दुख देने वाली है. उन्होंने बताया कि रॉयल नेवी का मरलिन एमके4 हेलिकॉप्टर डेवॉन के सॉर्टन इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें तीन क्रू मेंबर की जान चली गई. जनरल जेनकिंस ने बताया कि इस क्रैश की जांच की जा रही है और जानकारी सामने आते ही उसे साझा किया जाएगा. ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय की तरफ से भी यह साफ कर दिया गया है कि मृत जवानों के परिवारों को इसकी जानकारी दे दी गई है.

Advertisement

जिस मरलिन एमके4 हेलिकॉप्टर के साथ यह हादसा हुआ, वह रॉयल नेवी का एक बेहद भरोसेमंद व ताकतवर हेलिकॉप्टर माना जाता है. आमतौर पर इसे उड़ाने के लिए 4 क्रू मेंबर्स की जरूरत होती है. इसके साथ ही यह अपने साथ करीब 24 जवानों को ले जाने की ताकत रखता है. इन मरलिन हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल मुख्य रूप से समुद्र में दुश्मन की पनडुब्बियों का मुकाबला करने के लिए किया जाता है. इसके अलावा सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन, समुद्री गश्त व सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में भी यह सेना की रीढ़ माना जाता है. मगर इस बड़े हादसे ने ब्रिटिश नौसेना को बड़ी चोट पहुंचाई है.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भी इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने इसे 'बेहद दुखद' घटना बताया. फिलहाल सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर है, क्योंकि अभी तक यह साफ नहीं है कि तकनीकी खराबी, मौसम या किसी दूसरी वजह से यह हादसा हुआ.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement