scorecardresearch
 

ट्विटर ने आतंकवाद संबंधित 1.25 लाख अकाउंट बंद किए

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर का कहना है कि उसने  आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े एक लाख 25 हजार से ज्यादा एकाउंट के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है.

Advertisement
X
ट्विटर ने बंद किए 1.25 लाख अकाउंट
ट्विटर ने बंद किए 1.25 लाख अकाउंट

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के मालिकान की ओर से शुक्रवार को कहा गया कि वे 2015 के मध्य से अब तक ऐसे एक लाख 25 हजार ट्विटर अकाउंट बंद कर चुके हैं, जिनके मशहूर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े होने की आशंका थी.

ट्विटर के दुनियाभर में 50 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं. इसके मालिकान की ओर से एक में कहा गया कि इसकी पॉलिसी आतंकवाद को बढ़ावा देने या इसका प्रचार-प्रसार करने के लिए ट्विटर के इस्तेमाल की अनुमति नहीं देती है. 2015 में वाशिंगटन डीसी के थिंक टैंक 'ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन' की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 2014 में तीन माह के अंदर (आईएस) ने कम से कम 46,000 एक्टिव बनाए थे.

अमेरिका की सरकार और गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) ने पर आईएस व अन्य आतंकवादी संगठनों के अकाउंट बंद करने का दबाव बनाया था. जिसके बाद उसे ये अकाउंट बंद करने पड़े. पिछले महीने जॉर्डन की पुलिस के प्रशिक्षण केंद्र पर एक हमला हुआ था. जिसमें एक अमेरिकी नागरिक मारा गया था. उसकी विधवा ने ट्विटर के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया गया था. महिला का आरोप था कि ट्विटर ने के लिए आतंकवाद के प्रचार-प्रसार का काम आसान बना दिया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement