scorecardresearch
 

G-7 में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की 16 महीने बाद हुई मुलाकात, हाथ मिलाया फिर बैठे साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 16 महीनों के बाद जी-7 के मंच पर मुलाकात हुई है. जी-7 की मीटिंग में शामिल होने के लिए कई राष्ट्राध्यक्ष फ्रांस के एवियन शहर पहुंचे हैं. यहीं पर दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई है.

Advertisement
X
G-7 में प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हुई है. (Photo:Social Media)
G-7 में प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हुई है. (Photo:Social Media)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने G-7 में मुलाकात की है. ये मुलाकात 16 महीनों के बाद हुई है. दोनों नेताओं के बीच फ्रांस के एवियन शहर में मुलाकात हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप जी-7 में भाग लेने के लिए फ्रांस के एवियन शहर में पहुंचे हैं.

ये मुलाकात तब हुई जब ट्रंप जी-7 की मीटिंग में शिरकत लेने के लिए मीटिंग हॉल में बैठे थे. तभी वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे, इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हैंडशेक हुई. दोनों नेताओं के बीच लगभग 50 सेकेंड तक बात हुई.

यह छोटी सी मुलाकात काफी दोस्ताना रही; समिट की कार्यवाही शुरू होने से पहले दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे का अभिवादन किया. यह मुलाकात तब हुई जब दुनिया भर के नेता फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मेजबानी में हो रहे समिट के लिए इकट्ठा हुए थे. अहम वैश्विक मुद्दों पर नेताओं की चर्चा से पहले, मैक्रों ने समिट स्थल पर पीएम मोदी का स्वागत किया.

गौरतलब है कि होर्मुज में अमेरिकी नेवी की ओर से किए गए हमले में तीन भारतीयों की मौत के बाद भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. हालांकि अमेरिका की ओर से इस पर कुछ खास नहीं कहा गया था. विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने उल्टे कहा था कि होर्मुज से गुजरने वाले देशों को अमेरिकी नेवी के आदेशों का पालन करना चाहिए.

Advertisement

इस घटना के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तात्कालिक तल्खी आ गई थी. विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने समक्ष रुबियो से भारत की कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी.

उसके बाद दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच ये मुलाकात हुई. ट्रंप और पीएम मोदी के बीच औपचारिक मुलाकात बुधवार शाम सवा 6 बजे होगी. 

समिट के दौरान अहम कूटनीतिक गतिविधियां

प्रधानमंत्री मोदी समिट में हिस्सा लेने के लिए दो दिन के दौरे पर एवियन पहुंचे हैं. यह G7 समिट में प्रधानमंत्री मोदी की लगातार सातवीं मौजूदगी है.

समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का शेड्यूल हाई-लेवल कूटनीतिक मुलाकातों से भरा हुआ है. वह कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे, जिनमें कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बातचीत शामिल है. 

इन मुलाकातों में रिश्तों को मजबूत करने और अहम क्षेत्रीय और ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा करने पर फोकस रहने की उम्मीद है. शाम को वह फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा आयोजित गाला डिनर में दूसरे विश्व नेताओं के साथ शामिल होंगे. हालांकि भारत G7 का सदस्य नहीं है, फिर भी दुनिया के विकसित देश और इस संगठन के मेंबर नियमित रूप से भारत को इस मंच पर बुलाते रहे हैं.  नई दिल्ली इस मंच का इस्तेमाल 'ग्लोबल साउथ' की चिंताओं को उजागर करने और विकासशील देशों पर असर डालने वाले मुद्दों को उजागर करने के लिए करता है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement