scorecardresearch
 

चिंगारी उठी, लाइट गई फिर जोरदार धमाका... बैंकॉक पब अग्निकांड में 27 की मौत

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक पब में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. आग इतनी तेज थी कि कई लोग रेस्टरूम में फंस गए, जहां दमकलकर्मियों को शव मिले.

Advertisement
X
बैंकॉक पब में लगी भीषण आग से 27 लोगों की मौत. (photo: ITG)
बैंकॉक पब में लगी भीषण आग से 27 लोगों की मौत. (photo: ITG)

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के उत्तरी हिस्से में स्थित एक पब में सोमवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई. इस भयानक हादसे में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं. दमकलकर्मियों को पब के पिछले हिस्से में मौजूद रेस्टरूम से भी कई शव मिले हैं. बचाव दल का कहना है कि ये लोग आग से बचने के लिए रेस्टरूम की ओर आए थे, लेकिन रास्ता न मिलने की वजह से पीड़ितों की मौत हो गई है. 

ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुछ दिनों पहले कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में भी देखने को मिला था, जहां लोगों आग से बचने के लिए सेंटर के पिछले हिस्से की ओर गए थे, लेकिन वहां कोई रास्ता न होने की वजह से सभी की मौत होगई थी. इस हादसे में 15 लोगों की जान चली गई थी. 

दमकलकर्मियों ने बताया कि आधी रात को पब आग लगने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची आपातकालीन कर्मियों द्वारा ऑनलाइन शेयर किए गए फुटेज में थाई राजधानी के उत्तरी हिस्से में स्थित 'ना लादप्राओ' (Na Ladprao) पब के सामने के दरवाजे से आग की लपटें और धुआं निकलते हुए देखा जा सकता है. आसमान में घना काला धुआं उठते ही लोग वहां से भागने की कोशिश करते दिख रहे हैं.

Advertisement

स्टेज के पास ब्रेकर हुआ सर्किट

हादसे के वक्त पब में मौजूद एक संगीतकार ने प्रधानमंत्री को बताया कि उसने स्टेज के पास लगे एक सर्किट ब्रेकर से अचानक धुआं निकलते देखा था. इसके तुरंत बाद पब की पूरी बिजली गुल हो गई और वहां एक जोरदार धमाका सुनाई दिया. धमाके के साथ ही पब के अंदर तेजी से गहरा काला धुआं भर गया, जिससे लोगों को भागने का मौका नहीं मिला. ऑनलाइन साझा किए गए वीडियो में लोग जान बचाने के लिए पब के मुख्य दरवाजे से भागते नजर आ रहे हैं.

वहीं, मौके पर पहुंचे थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने मीडिया को बताया कि इस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई है और कई घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

रेस्टरूम में मिले शव

उन्होंने बताया कि पब में लगी आग इतनी भीषण थी कि कई पीड़ितों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला. बचाव दल को कई मृतकों के शव पब के पिछले हिस्से में बने रेस्टरूम (शौचालय) में पाए गए हैं. दमकलकर्मियों को आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने में करीब आधे घंटे का समय लगा. हादसे के बाद सामने आई तस्वीरों में पब का पूरा अंदरूनी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है और वहां केवल जली हुई मेज-कुर्सियां ही नजर आ रही हैं.

Advertisement

पहले भी हो चुकी हैं त्रासदी

आपको बता दें कि थाईलैंड के नाइटक्लबों और पबों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते पहले भी ऐसी कई बड़ी त्रासदियां देखी जा चुकी हैं. साल 2022 में देश के पूर्वी हिस्से में स्थित एक म्यूजिक पब में लगी आग के कारण 14 लोगों की मौत हो गई थी. इससे पहले एक जनवरी 2009 को बैंकॉक के सांतिका नाइटक्लब में नए साल के जश्न के दौरान इनडोर आतिशबाजी से लगी आग में 66 लोग मारे गए थे और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement