पाकिस्तान के रावलपिंडी में सेना का प्लेन रिहायशी इलके में क्रैश हो गया है. इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई अन्य लोग घायल हैं.
बचावकर्मियों का कहना है है विमान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. घायलों की हालत बेहद गंभीर है. पाकिस्तान सेना ने अभी प्लेन क्रैश होने की कोई वजह जाहिर नहीं की है. सेना ने कहा है कि विमान ने सामान्य तौर पर उड़ान भरा था लेकिन रावलपिंडी के मोरा कालू गांव के पास विमान हादसे का शिकार हो गया.
विमान गिरने के बाद भीषण आग लग गई जिसके बाद पूरे इलाके में भीषण आग की लपटें देखी गईं. रिहायशी इलाके में आग लग गई.
Pakistan Army aviation aircraft on routine training flight crashed near Mora Kalu Rawalpindi. 17 people including 5 crew members, 2 officers ( Pilots) embraced Shahadat.
— Syed Zeshan Ali Shah (@ZeshanSyed08)
सेना के एक अधिकारी फारूक बट ने कहा कि राज्य सरकार ने इमरजेंसी नंबर जारी किया है. कम से कम 18 लोग मारे गए हैं. बताया जा रहा है कि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. बचाव कार्य अभी भी जारी है. आग की लपटें नजदीकी घरों तक पहुंच गई हैं.
बचाव दल का कहना है कि सेना के छोटे प्लेन ने नियंत्रण खो दिया जिसके बाद हादसा हो गया. हालांकि किसी ने हादसे के कारणों की पुष्टि नहीं की है.