scorecardresearch
 

शरीफ ने नातिन के दावते वलीमा में पहनी पीएम मोदी की दी हुई पगड़ी

शरीफ के जटी उमरा स्थित घर के एक सूत्र ने बताया कि मोदी ने शुक्रवार को अपने दौरे में शरीफ को यह ‘भारतीय राजस्थानी गुलाबी पगड़ी’ भेंट की थी जिसे शरीफ ने रविवार को पहना.

Advertisement
X
शरीफ ने नातिन के दावते वलीमा में पहनी पीएम मोदी की दी हुई पगड़ी
शरीफ ने नातिन के दावते वलीमा में पहनी पीएम मोदी की दी हुई पगड़ी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने रविवार को अपनी नातिन के दावते वलीमा में अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी से उपहार में मिली गुलाबी रंग की पगड़ी पहनी. गौरतलब है कि गत शुक्रवार को शरीफ की नातिन की शादी हुई थी.


शरीफ के जटी उमरा स्थित घर के एक सूत्र ने बताया कि मोदी ने शुक्रवार को अपने दौरे में शरीफ को यह ‘भारतीय राजस्थानी गुलाबी पगड़ी’ भेंट की थी जिसे शरीफ ने रविवार को पहना. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सूत्र ने कहा, ‘मोदी से उपहार में मिली पगड़ी पहनना शरीफ की पड़ोसी देश के प्रति ईमानदार इरादे को दिखाता है. इसके अलावा यह भी दिखाता है कि शरीफ, मोदी के उपहार को कितना महत्व देते हैं.’ पाकिस्तान दौरे पर गए पीएम मोदी ने शरीफ को उनकी नवासी की शादी की बधाई दी थी और उपहार भी भेंट किए


शरीफ की बेटी मरियम नवाज की बेटी मेहरूनिसा की प्रसिद्ध उद्योगपति चौधरी मुनीर के बेटे रहील मुनिर से शादी हुई थी और रविवार को उनका दावते वलीमा था. समारोह में करीब 2,000 मेहमान शामिल हुए जिनमें सउदी अरब से आए कुछ अति विशिष्ट मेहमान भी थे. सूत्रों के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन में भी अगले महीने दावते वलीमा होगा क्योंकि शरीफ परिवार के कुछ दोस्त लाहौर नहीं आ पाए थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement