हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी अरब के तीन नागरिकों की मौत हुई है. इसके अलावा राजधानी रियाद में भी तगड़ा नुकसान हुआ है. गुरुवार को हूती विद्रोहियों के ताबड़तोड़ हमले में कई जगह ब्लास्ट हुए थे. इसमें एक पायलट समेत तीन लोगों की मौत हुई है. जबकि लगभग
सऊदी अरब के सिविल एविएशन अथॉरिटी ने पुष्टि की है कि रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमलों में तीन सऊदी नागरिकों की मौत हो गई, जिनमें देश की नेशनल एयरलाइन का एक पायलट भी शामिल है. हमले में अलग-अलग देशों के कई अन्य लोग भी घायल हुए.
गुरुवार को हुआ यह हमला हूतियों का सबसे घातक हमला था.
शुक्रवार को जारी एक शोक संदेश में पायलट की पहचान कैप्टन हमूद अली अल-कलथामी के तौर पर की गई है. एयरलाइन ने कहा, "बहुत दुख के साथ सऊदी एयरलाइंस कैप्टन हमूद अली अल-कलथामी के निधन की घोषणा करती है, जिनकी मौत गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 को रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई घटना में हो गई."
इसके अलावा सऊदी सिविल डिफेंस ने बताया कि गुरुवार को रियाद में एक किंडरगार्टन और एक मेडिकल क्लिनिक कॉम्प्लेक्स को नुकसान पहुंचा. यह नुकसान हूती बैलिस्टिक मिसाइल के मलबे के गिरने से हुआ, जिसे सऊदी राजधानी के ऊपर ही रोककर नष्ट कर दिया गया था.
एजेंसी ने बताया कि मिसाइल के टुकड़े इन इमारतों पर गिरे, जिससे नुकसान हुआ और इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं.
सिविल डिफेंस ने आगे बताया कि यह मिसाइल यमन में हूती मिलिशिया ने दागी थी.
हूती विद्रोही लगातार ईरान पर हमला कर रहे हैं.
गुरुवार का हमला बुधवार को रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमलों के बाद हुईं, जिनमें सऊदी नागरिक उड्डयन अधिकारियों के अनुसार तीन लोगों की मौत हो गई थी और 36 लोग घायल हो गए थे.
सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच हाल में लड़ाई तेज हुई है. कुछ दिन पहले तक सऊदी समर्थित यमन की सरकारी सेना ने बढ़त हासिल कर ली थी और हूती विद्रोहियों को पीछे धकेल दिया था. लेकिन हूतियों ने पलटवार किया है.
इस बीच सऊदी समर्थति यमन की सरकार के उप-रक्षा मंत्री ने अल जज़ीरा को बताया है कि उनका अगला लक्ष्य राजधानी सना है जिस पर हूतियों का कब्ज़ा है.
मेजर-जनरल समीर अल-सबरी ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में कहा, "सना अभी भी सीधे तौर पर एक मिलिट्री टारगेट है, और सरकारी सेनाओं को इसकी ओर लड़ाई शुरू करने से जो चीज़ रोक रही है, वह है समय और इसके आस-पास के इलाकों को पार करने की चुनौती."
उन्होंने कहा कि बाब अल-मंदेब स्ट्रेट और पश्चिमी तट पर नियंत्रण बहुत ज़रूरी है, एक तो इसलिए कि वे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं, और दूसरा इसलिए कि वे वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों से जुड़े हैं.
इस बीच पाकिस्तान भी इस जंग में शामिल हो चुका है. पाकिस्तान वायुसेना के जेट विमान हूती विद्रोहियों पर हमला कर रहे हैं.