scorecardresearch
 

पोलैंड में कार सवार हमलावर ने की अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत, 15 घायल

पोलैंड के क्राको के मेन मार्केट स्क्वायर में कार सवार एक हमलावर ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए.

Advertisement
X
भीषण हमले में 6 लोगों की मौत हो गई, करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं. (Photo: Reuters)
भीषण हमले में 6 लोगों की मौत हो गई, करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं. (Photo: Reuters)

पोलैंड के क्राको में 'मेन मार्केट स्क्वायर' में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार सवार हमलावर ने लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस भीषण हमले में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी शख्स तेजी से बिजी स्क्वायर में अपनी कार लेकर घुसा और उसने लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए हमलावर को गोली मार दी, आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं. हालांकि, हमलावर की पहचान, उसकी इस हरकत के पीछे का मुख्य मकसद अभी तक साफ नहीं हो पाया है.

पुलिस के मुताबिक, घटना को अंजाम देने वाला हमलावर सैन्य पोशाक पहने हुए था. इसके साथ ही, उसने मिलिट्री-टाइप फायरआर्म का इस्तेमाल किया था.

इस घटना के बाद पोलिश प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा कि वे इंटीरियर मिनिस्ट्री से लगातार अपडेट्स ले रहे हैं और अथॉरिटीज पूरी घटना की जांच में जुटी हुई हैं.

Advertisement

घटना के बाद इंटीरियर मिनिस्टर मार्सिन कीरविंस्की खुद मेन मार्केट स्क्वायर के लिए रवाना हो गए. वहीं, पोलैंड के राष्ट्रपति करोल नवरोकी ने क्राको में हुई इस दुखद घटना पर गहरी चिंता जताते हुए पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement