scorecardresearch
 

फेसबुक पर ओबामा करेंगे इमिग्रेशन नीति में सुधार का ऐलान

अमेरिकी इमिग्रेशन पॉलिसी को दुरुस्त करने के मकसद से उठाए गए कदमों के बारे में देशवासियों को अवगत कराने के लिए राष्ट्रपति बराक ओबामा ने लोकप्रिय मंच फेसबुक का सहारा लिया है.

Advertisement
X
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा

अमेरिकी इमिग्रेशन पॉलिसी को दुरुस्त करने के मकसद से उठाए गए कदमों के बारे में देशवासियों को अवगत कराने के लिए ने लोकप्रिय मंच फेसबुक का सहारा लिया है. ओबामा द्वारा की जाने वाली घोषणा से अनुमानत: 1.1 करोड़ ऐसे कामगारों को फायदा मिलेगा, जिनके पास दस्तावेज नहीं है.

प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक, सबसे ज्यादा मैक्सिको को फायदा होगा क्योंकि अमेरिका में सबसे ज्यादा अवैध प्रवासी वहीं के हैं, भारत से 450,000 अवैध प्रवासियों के होने का अनुमान है.

ओबामा ने पोस्ट किए एक वीडियो में कहा है, 'हर कोई मानता है कि हमारी इमिग्रेशन पॉलिसी छिन्न भिन्न हो चुकी है.' उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि वॉशिंगटन ने लंबे समय तक इस समस्या को गहराने दिया. मैं जो चीज करने जा रहा हूं. तंत्र के काम को बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रपति के तौर पर मैं अपने कानूनी प्राधिकार के तौर पर काम कर सकता हूं. यहां तक कि कांग्रेस के साथ भी मैंने काम जारी रखा.'

व्हाइट हाउस ने आगामी ऐलान के बारे में लोगों को अवगत कराने के लिए फेसबुक का सहारा लेने के ओबामा के कदम को सही ठहराया है.

Advertisement
Advertisement