scorecardresearch
 

'यहूदियों ने बड़ी गलती कर दी', ईरान-US की जंग के बीच खामेनेई के X अकाउंट से पोस्ट

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहली पोस्ट सामने आई है. इस पोस्ट में इजरायल को चेतावनी दी गई है. पोस्ट में एक AI से बनी तस्वीर साझा की गई है जिसमें मिसाइल के निर्माण से लेकर लक्ष्य पर हमला करने तक की प्रक्रिया दिखाई गई है.

Advertisement
X
Ayatollah Khamenei (File Photo: ITG)
Ayatollah Khamenei (File Photo: ITG)

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहली पोस्ट सामने आई है. इस पोस्ट में इजरायल को चेतावनी दी गई है और एक AI से तैयार तस्वीर साझा की गई है जिसमें मिसाइल के निर्माण से लेकर लक्ष्य पर हमला करने तक की पूरी प्रक्रिया दिखाई गई है.

खामेनेई के आधिकारिक X अकाउंट से यह पोस्ट उनकी मौत के बाद पहली बार सामने आया है. 86 वर्षीय खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के समन्वित हमलों में मौत हो गई थी. उनकी मौत की पुष्टि 1 मार्च को की गई थी.

 

खामेनेई के X हैंडल से AI मिसाइल तस्वीर शेयर

इस पोस्ट में एक AI से बनाई गई तस्वीर साझा की गई है. तस्वीर में मिसाइल के निर्माण से लेकर उसके इस्तेमाल तक के अलग-अलग चरण दिखाए गए हैं. तस्वीर में वैज्ञानिकों को मिसाइल तैयार करते हुए, सैन्य कर्मियों को उसे लॉन्च करते हुए और अंत में लक्ष्य पर हमला करते हुए दिखाया गया है.

पोस्ट में इजरायल को सीधे तौर पर चेतावनी दी गई है. ट्वीट में लिखा गया है कि जियोनिस्ट शासन ने बड़ी गलती की है और इसके परिणाम उसे निराश कर देंगे. पोस्ट में यह भी कहा गया कि ईश्वर की कृपा से इसके परिणाम सामने आएंगे. खामेनेई के X अकाउंट से आया यह संदेश ऐसे समय में सामने आया है जब क्षेत्र में तनाव पहले से ही बढ़ा हुआ है. इस पोस्ट को ईरान की ओर से इजरायल के लिए एक स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है.

Advertisement

खामेनेई की मौत के बाद डिजिटल संदेश, इजरायल पर निशाना

बता दें, 28 फरवरी की सुबह शुरू हुई इस जंग का मकसद शुरुआत में ईरान के सैन्य और परमाणु ढांचे को निशाना बनाना था. लेकिन कुछ ही दिनों में इसका असर पूरे इलाके में दिखाई देने लगा. मिसाइल हमले, ड्रोन और हवाई कार्रवाई के बीच मिडिल ईस्ट के कई देश इस संघर्ष की चपेट में आ गए. इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई समेत उनके नेतृत्व से जुड़े कई प्रमुख लोगों की मौत हो गई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement