दुनिया के सबसे बड़े बैंकों में से एक, जेपी मॉर्गन चेस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर लोर्ना हाजदिनी पर यौन शोषण का आरोप लगा है. उनकी एक पूर्व सहयोगी ने ही उनपर नस्लीय उत्पीड़न और वर्कप्लेस पर डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं.
न्यू यॉर्क काउंटी सुप्रीम कोर्ट में दायर इस मुकदमे में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि हाजदिनी ने अपने पद का फायदा उठाकर महीनों तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया.
शिकायतकर्ता एक एशियाई मूल का पुरुष बैंकर है. मुकदमे में उसकी पहचान 'जॉन डो' के रूप में छिपाई गई है. वो जेपी मॉर्गन के लीवरेज्ड फाइनेंस डिवीजन में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर था.
अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, मई 2024 में हाजदिनी ने जानबूझकर जॉन डो की डेस्क के पास पेन गिराया. पेन उठाते समय उसने डो के पैर को छुआ और उसकी मांसपेशियों को दबाया. 'द डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक, हाजदिनी पर आरोप है कि उसने डो के बास्केटबॉल खिलाड़ी होने को लेकर बेहद अश्लील टिप्पणी की थी.
इसके बाद हाजदिनी ने ऑफिस के अंदर ही कई बार डो से 'गलत' मांग की. इस दौरान उसने डो के लिए 'बर्थडे बीजे फॉर द ब्राउन बॉय' और 'माय लिटिल ब्राउन बॉय' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया.
यह भी पढ़ें: US में पाकिस्तानी मूल के डॉक्टर ने किया नाबालिग का यौन शोषण, अब छिनेगी नागरिकता!
करियर बर्बाद करने की धमकी
जॉन डो का दावा है कि उसने बार-बार इन हाजदिनी की मांगों को ठुकराया, लेकिन हाजदिनी ने उसे धमकी दी. मई 2024 में जब डो ने ड्रिंक्स के लिए जाने से मना किया तो हाजदिनी ने कहा, 'अगर तुम जल्द ही मेरे साथ संबंध नहीं बनाते, तो मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगी... कभी मत भूलना, तुम मेरे कंट्रोल में हो.'
हाजदिनी ने प्रमोशन और बैंक में डो के फ्यूचर की आड़ में डो को ब्लैकमेल किया. एक क्लब में एक कार्यक्रम के दौरान उसने डो को गलत तरीके से छुआ और कहा, 'तुम्हें इसे कमाना होगा, मेरे छोटे अरब बॉय टॉय.'
यौन हमला और नस्लीय अपमान
डो ने बताया कि एक बार हाजदिनी ने जबरन उसके कपड़े उतारे. जब उसने विरोध किया और रोने लगा तो उसने कहा, 'रोना बंद करो।. तुम्हें क्या लगता है, कोई तुम्हारी बात पर विश्वास करेगा?.'
एक अन्य घटना में, डो ने दावा किया कि हाजदिनी ने उसे अपने पैरों के अंगूठे चूसने का आदेश दिया और उसके चेहरे पर बैठ गई। जब डो ने मिन्नतें कीं, तो हाजदिनी ने उसका मजाक उड़ाया। उसने एक नस्लीय टिप्पणी करते हुए कहा कि कम से कम डो के निजी अंग 'करी'जैसा स्वाद नहीं देते।
डो का आरोप है कि हाजदिनी ने उसे 'रोहिप्नोल' जैसी नशीली दवा और यौन क्षमता बढ़ाने वाली दवाएं दीं. सितंबर 2024 में, हाजदिनी ने कथित तौर पर डो पर चिल्लाते हुए कहा, 'मैनेजमेंट किसी ब्राउन बॉय को काम का नेतृत्व करते हुए नहीं देखना चाहता. अगर तुमने आज रात मेरे साथ संबंध नहीं बनाए, तो मैं तुम्हारा प्रमोशन रुकवा दूंगी.' ऐसे में डो को उसकी बात माननी पड़ी.
बैंक ने भी नहीं सुनी शिकायत
जॉन डो का कहना है कि जब उसने मई 2025 में जेपी मॉर्गन को लिखित शिकायत दी, तो बैंक ने उसकी मदद करने के बजाय उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी. उसे सिस्टम से बाहर कर दिया गया और छुट्टी पर भेज दिया गया. उसे गुमनाम फोन कॉल भी आए, जिसमें उसे 'स्निच' (चुगलखोर) कहा गया और अमेरिका के इमिग्रेशन अधिकारियों से शिकायत करने की धमकी दी गई.
यह भी पढ़ें: कैटी पेरी पर एक्ट्रेस ने लगाए यौन शोषण के आरोप, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
जेपी मॉर्गन चेस ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. बैंक के प्रवक्ता ने कहा, 'हमारी आंतरिक जांच में इन दावों का कोई आधार नहीं मिला है.'
जॉन डो के वकील डैनियल जे. कैसर ने इन आरोपों को 'भयानक' बताया है. उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल को PTSD हो गया है और वो आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे हैं.