scorecardresearch
 

उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद दक्षिण कोरिया पहुंचे केरी

उत्तर कोरिया द्वारा नई बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण और उसके रक्षा प्रमुख को कथित मृत्युदंड की खबर के मद्देनजर अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा करने आज सोल पहुंचे.

Advertisement
X
जॉन कैरी
जॉन कैरी

उत्तर कोरिया द्वारा नई के परीक्षण और उसके रक्षा प्रमुख को कथित मृत्युदंड की खबर के मद्देनजर अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा करने सोमवार को सियोल पहुंचे.

राष्ट्रपति पार्क ग्यून हाय और अन्य वरिष्ठ दक्षिण कोरियाई अधिकारियों से मिलने के बाद केरी को साइबरस्पेस पर एक व्यापक नीति के संदर्भ में भाषण देना है.

लंबे समय से ठप पड़ी वार्ता को एक बार फिर बहाल करने के प्रयास के तहत वाशिंगटन ने हाल के महीनों में यह साफ कर दिया है कि वह प्योंगयांग के साथ शुरुआती वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन उत्तर कोरिया द्वारा किए गए के बाद यह प्रक्रिया एक बार फिर जटिल हो गई है.

इनपुट: भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement