scorecardresearch
 

आसमान से बरस रहीं मिसाइलें, जमीन के नीचे शॉपिंग कर रहे लोग... देखें इजरायल से ग्राउंड रिपोर्ट

इजरायल की राजधानी तेल अवीव में युद्ध के बीच भी लोगों ने जमीन के नीचे एक सुरक्षित शॉपिंग मॉल बना रखा है, जहां वो बिना किसी डर के खरीदारी और मनोरंजन कर रहे हैं. ये मॉल पांच मंजिल नीचे फैला हुआ है और युद्ध के बावजूद यहां जिंदगी सामान्य रूप से चलती है.

Advertisement
X
लोग शॉपिंग मॉल में बने बॉम्ब शेल्टर में रहे रहे हैं. (Photo: ITGD)
लोग शॉपिंग मॉल में बने बॉम्ब शेल्टर में रहे रहे हैं. (Photo: ITGD)

कहते हैं कि जिंदगी कभी रुकती नहीं, वो अपनी रफ्तार से चलती रहती है. लेकिन क्या जंग के मैदान में भी ऐसा मुमकिन है? इसका जवाब इजरायल की राजधानी तेल अवीव में मिला. जब आसमान से मौत बरस रही हो और हर कुछ मिनट में हवाई हमले के सायरन गूंज रहे हों, तब यहां के लोग सरेंडर करने के बजाय जमीन के नीचे अपनी दुनिया बसा चुके हैं.

आज तक की टीम जब तेल अवीव की सड़कों पर थी, तभी अचानक खतरे का अलार्म बजा. सुरक्षा कर्मियों ने टीम को तुरंत एक 'बॉम शेल्टर' की ओर भेजा. लेकिन ये कोई साधारण कंक्रीट का कमरा नहीं, बल्कि जमीन के नीचे बना एक आलीशान शॉपिंग मॉल था.

इजरायल में हर बड़े निर्माण के लिए बॉम शेल्टर रखना जरूरी है. तेल अवीव में ये नियम एक अनूठे रूप में नजर आता है. यहां सड़क के नीचे 'माइनस 3' लेवल पर एक पूरा शॉपिंग मॉल बसा है. सुरक्षा इतनी पुख्ता कि आप सोच भी नहीं सकते. 

जमीन के नीचे 5 मंजिल तक बना मॉल

जब आज तक की टीम और नीचे गई तो देखा कि ये मॉल 'माइनस 4' और 'माइनस 5' यानी जमीन से पांच मंजिल नीचे तक फैला हुआ है. हैरानी की बात ये है कि ऊपर युद्ध चल रहा है, लेकिन इन गहराइयों में जिंदगी पूरी तरह सामान्य है. बुजुर्ग हों या युवा, सब आराम से खरीदारी कर रहे हैं. जो देश दशकों से युद्ध देख रहा है, उसके लिए ये अब जीने का एक तरीका बन गया है.

Advertisement

मॉल में दुकानें और प्ले एरिया

मॉल के भीतर का नजारा आपको भूलने पर मजबूर कर देता है कि बाहर ईरान और हिजबुल्ला के खिलाफ एक भीषण युद्ध जारी है. यहां सिर्फ दुकानें ही नहीं, बल्कि बच्चों के लिए 'प्ले एरिया' भी बना हुआ है. जहां ऊपर हर थोड़ी देर में सायरन बजते हैं, वहीं नीचे मासूम बच्चे बिना किसी डर के खेल रहे हैं.

बॉम शेल्टर के रूप में काम कर रहे शॉपिंग मॉल

ये इजरायल की उस 'हाइड्रा' जैसी सहनशक्ति की बानगी है, जहां दुश्मन चाहे कितनी भी मिसाइलें दागे, यहां की आम जिंदगी बाधित नहीं होती. यहां एक नहीं, बल्कि दो बड़े मॉल्स आपस में जुड़े हुए हैं जो पूरी तरह से बॉम शेल्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ईरानी मिसाइल से 30 इजरायली जख्मी, इराक में फ्रांसीसी सैनिक घायल... पढ़ें ईरान जंग के 16 बड़े अपडेट

इजरायल में कई ऐसी जगहें भी हैं जहां बमबारी में इमारतें तो जमींदोज हो गईं, लेकिन उनके नीचे बने बॉम शेल्टर्स सुरक्षित बच गए. यही वजह है कि आज तेल अवीव के लोग इन अंडरग्राउंड मॉल्स में खुद को सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं. ये सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि एक बंकर है जो लोगों को बेखौफ घूमने-फिरने की आजादी देता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement