scorecardresearch
 

'ईसा मसीह का अपमान बर्दाश्त नहीं', पोप और ट्रंप की लड़ाई में कूदा ईरान

डोनाल्ड ट्रंप और पोप लियो XIV के बीच बयानबाजी का विवाद गहरा गया है, जिसमें ईरान के राष्ट्रपति ने पोप का समर्थन कर मामला और बड़ा कर दिया है. ईरान के राष्ट्रपति का कहना है कि पोप का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Advertisement
X
ईरान ने पोप के सम्मान में दिया बड़ा बयान (Photo: Reuters)
ईरान ने पोप के सम्मान में दिया बड़ा बयान (Photo: Reuters)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो XIV के विवाद के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की भी एंट्री हो गई है. राष्ट्रपति पेजेशकियान ने पोप के समर्थन में बयान दिया है. राष्ट्रपति मसूद ने पोप के अपमान की निंदा की और कहा कि ईसा मसीह, जो शांति और भाईचारे के प्रतीक हैं, उनका अपमान किसी भी इंसान को स्वीकार नहीं होना चाहिए.

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू हो गया. इस दौरान पोप लियो XIV ने लगातार शांति की अपील की और युद्ध के खिलाफ खुलकर बोले.

पोप ने साफ कहा कि किसी भी देश या पूरी जनता को खत्म करने की धमकी देना गलत है और समस्याओं का हल बातचीत से निकाला जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि भगवान के नाम पर युद्ध को सही ठहराना पूरी तरह गलत है.

इसी बात पर डोनाल्ड ट्रंप नाराज हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोप को 'कमजोर” और बेकार' तक कह दिया. ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें ऐसा पोप पसंद नहीं जो उनकी नीतियों की आलोचना करे. 

ईरान ने पोप का बचाव किया

ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने पोप को संबोधित करते हुए कहा, "महामहिम पोप लियो XIV, मैं ईरान की महान जनता की तरफ से आपके साथ हुए इस बेइज्जती की निंदा करता हूं. यीशु जो शांति और भाईचारे के पैगंबर हैं. उनकी तौहीन किसी भी आजाद इंसान को मंजूर नहीं. आपको अल्लाह की तरफ से सम्मान की दुआ.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान ने अमेरिका को बता दिया होर्मुज ब्लॉक करने का गुणा-गणित, गालिबाफ ने दी लास्ट वॉर्निंग

हालांकि पोप ने बहुत शांत तरीके से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें ट्रंप से कोई डर नहीं है और वो सिर्फ शांति का संदेश देते रहेंगे. उन्होंने यह भी साफ किया कि वो कोई राजनेता नहीं हैं, बल्कि उनका काम लोगों को जोड़ना है.

यह बयान इसलिए खास है क्योंकि ईरान और अमेरिका के बीच इस वक्त तनाव चरम पर है. इसके बावजूद ईरान ने एक ईसाई धार्मिक नेता के समर्थन में बयान दिया, जो दिखाता है कि यह मामला सिर्फ राजनीति का नहीं बल्कि विचार और मूल्यों का भी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement