scorecardresearch
 

ईरान में न्यूक्लियर रेडिएशन अलर्ट, IAEA ने कहा- कई शहरों को कराना पड़ सकता है खाली

ईरान में जारी तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने गहरी चिंता जताी है. उन्होंने बताया कि ईरानी परमाणु नियामक अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिशें अब तक विफल रही हैं और कोई जवाब नहीं मिला है.

Advertisement
X
ईरान जंग के बीच परमाणु उर्जा एजेंसी ने चिंता जताई है. (Photo: AFP)
ईरान जंग के बीच परमाणु उर्जा एजेंसी ने चिंता जताई है. (Photo: AFP)

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) प्रमुख राफेल ग्रॉसी ईरान के परमाणु नियामक अधिकारियों से संपर्क करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. ईरान में मौजूदा सैन्य तनाव के की वजह से अब तक इन अधिकारियों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है. 

ग्रॉसी ने ईरान और अन्य संबंधित पक्षों से सभी सैन्य अभियानों में अत्यंत संयम बरतने की गुजारिश की है. क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए परमाणु एजेंसी इस संवाद को जल्द से जल्द बहाल करना चाहती है. 

ग्रॉसी ने कहा कि संघर्ष को और ज्यादा बढ़ने से रोकने के लिए कूटनीति और बातचीत के रास्ते पर लौटना ही एकमात्र विकल्प है.

परमाणु नियामक से संपर्क की कोशिश

IAEA के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने बताया कि वे लगातार ईरानी परमाणु नियामक अधिकारियों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, अब तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है. ग्रॉसी के मुताबिक, यह संपर्क चैनल बेहद जरूरी है. वे उम्मीद कर रहे हैं कि बातचीत का यह माध्यम जल्द से जल्द फिर से स्थापित हो सके, जिससे स्थिति की गंभीरता को समझा जा सके और परमाणु सुरक्षा से जुड़े मामलों पर नजर रखी जा सके.

Advertisement

यह भी पढ़ें: इजरायल-अमेरिका का लगातार प्रहार... फिर भी कहां से ड्रोन दाग रहा ईरान?

संयम की अपील और कूटनीति पर जोर

ग्रॉसी ने सभी पक्षों से सैन्य ऑपरेशन्स में अत्यधिक संयम बरतने की गुजारिश की है. उनका मानना है कि मौजूदा स्थिति में किसी भी तरह की सैन्य बढ़ोतरी क्षेत्रीय और ग्लोबल पीस के लिए खतरा हो सकती है. उन्होंने दोहराया है कि सभी संबंधित पक्षों को जंग जैसे कदमों से बचना चाहिए. ग्रॉसी ने जोर देते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि सभी पक्ष वापस कूटनीति और बातचीत की मेज पर लौटें, जिससे और ज्यादा तनाव से बचा जा सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement