scorecardresearch
 

कहीं दूतावास पर ड्रोन अटैक, कहीं निशाने पर शिप... ईरान-इजरायल जंग के 10 सबसे ताजा अपडेट

दशकों से व्यापार और पर्यटन के वैश्विक केंद्र रहे दुबई और अबू धाबी जैसे शहर भी अब ईरान-इजरायल संघर्ष की जद में आ गए हैं. सैटेलाइट तस्वीरों में इन आधुनिक शहरों के ऊपर उठता काला धुआं और जलते हुए तेल टैंकर इस बात के गवाह हैं कि युद्ध अब केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रह गया है.

Advertisement
X
कुवैत से बहरीन तक अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी मिसाइलों की 'बारिश' हो रही है. (PHoto-ITG)
कुवैत से बहरीन तक अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी मिसाइलों की 'बारिश' हो रही है. (PHoto-ITG)

मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच जारी टकराव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है. हालात ऐसे बन गए हैं कि कई देशों के दूतावास, सैन्य ठिकाने और समुद्री संपत्तियां सीधे निशाने पर आ गई हैं. मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच क्षेत्र में अस्थिरता तेजी से बढ़ रही है.

कुवैत से लेकर बहरीन, साइप्रस, अबू धाबी और जॉर्डन तक सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. अमेरिका और यूरोपीय देशों ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है, जबकि ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई का दावा किया है.. इजरायल-अमेरिका बनाम ईरान में छिड़ी इस जंग ने पूरे क्षेत्र में खौफनाक हालात पैदा कर दिए हैं..  इस युद्ध से जुड़े 10 सबसे बड़े और ताजा अपडेट्स:

1. कुवैत में अमेरिकी दूतावास पर मंडराया खतरा- कुवैत में मिसाइल और ड्रोन हमलों के निरंतर खतरे के बीच अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए 'वर्ल्डवाइड एडवाइजरी' जारी की है. दूतावास कर्मियों और नागरिकों को घरों के सबसे निचले फ्लोर पर छिपने और खिड़कियों से दूर रहने को कहा गया है.

2. साइप्रस के ब्रिटिश एयरबेस पर 'शाहेद' ड्रोन का प्रहार- साइप्रस के राष्ट्रपति ने पुष्टि की है कि ब्रिटेन के 'अक्रोतिरी' एयरबेस पर ईरानी 'शाहेद' ड्रोन से हमला हुआ है. साइप्रस की सेना को फुल अलर्ट पर रखा गया है, हालांकि राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि वे इस युद्ध में शामिल नहीं हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: B2 बॉम्बर से रीपर ड्रोन तक... ये 23 हथियार लेकर ईरान पर टूट पर पड़ा है अमेरिका

3. अबू धाबी में फ्रांसीसी नौसेना बेस और बहरीन में ब्रिटिश सैनिक निशाने पर- फ्रांसीसी रक्षा मंत्री के अनुसार, अबू धाबी बंदरगाह पर स्थित उनके नौसेना बेस के हैंगर को ड्रोन हमले ने नुकसान पहुंचाया है. वहीं, बहरीन में 300 ब्रिटिश सैनिकों के बेहद करीब ईरानी मिसाइलें गिरी हैं.

4. IRGC का दावा- अमेरिकी तेल टैंकरों पर हमला और भारी हताहत ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने दावा किया है कि उनके 7वें और 8वें वेव के हमलों में 3 अमेरिकी और ब्रिटिश तेल टैंकरों को निशाना बनाया गया है. साथ ही दावा है कि बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर हमले में सैकड़ों सैनिक हताहत हुए हैं.

5. कुवैत में अमेरिकी लड़ाकू विमान F-15 क्रैश- कुवैत के एयरस्पेस में एक अमेरिकी F-15 जेट क्रैश हो गया है. पायलट सुरक्षित इजेक्ट कर गया, लेकिन चर्चा है कि यह हादसा कुवैत के अपने ही 'पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम' की गलत पहचान (Friendly Fire) का नतीजा हो सकता है.

6. अमेरिकी 5वीं फ्लीट के मुख्यालय पर मिसाइल हमला- ईरान ने बहरीन के मनामा में स्थित अमेरिकी नौसेना की शक्तिशाली 5वीं फ्लीट के मुख्यालय को निशाना बनाया है. इसके अलावा जॉर्डन में भी अमेरिकी ठिकानों पर भीषण मिसाइलें दागी गई हैं.

Advertisement

7. फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन (E3) का 'डिफेंसिव एक्शन' का ऐलान- ईरान के 'अंधाधुंध' हमलों से नाराज होकर फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन ने एक साझा बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि वे ईरान के खिलाफ "रक्षात्मक कार्रवाई" के लिए तैयार हैं और ईरान को इन हमलों को तुरंत रोकने की चेतावनी दी है.

8. मलबे से बचने की सख्त हिदायत- कुवैत और बहरीन में तैनात अमेरिकी नागरिकों को चेतावनी दी गई है कि मिसाइल इंटरसेप्ट (हवा में नष्ट) होने के बाद भी उसका गिरता हुआ मलबा जानलेवा हो सकता है. लोगों को बाहरी दीवारों और खिड़कियों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: पहले इंटरनेट ठप, फिर गूंजीं मिसाइलें, Iran पर ऐसे चला डिजिटल अटैक, साइबर वॉरफेयर की पूरी कहानी9. साइप्रस की ओर दो मिसाइलें दागी गईं- ब्रिटिश रक्षा मंत्री जॉन हीली ने कहा कि साइप्रस की दिशा में दो मिसाइलें दागी गईं, जहां ब्रिटेन के सैन्य ठिकाने हैं. हालांकि, साइप्रस सरकार ने सोशल मीडिया पर इन रिपोर्टों को फिलहाल खारिज किया है.

10. अमेरिका की वर्ल्डवाइड एडवाइजरी- अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने दुनिया भर में मौजूद अपने नागरिकों के लिए 'हाई अलर्ट' जारी किया है. सभी अमेरिकियों को STEP प्रोग्राम में रजिस्टर करने और युद्ध क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement