scorecardresearch
 

अमेरिकी फाइटर पायलट पर सस्पेंस... पहले पकड़ने का दावा, अब ईरान का जनता को ऑफर- जिंदा ढूंढो, इनाम मिलेगा

ईरान के एक सरकारी टीवी चैनल ने दावा किया है कि दक्षिण-पश्चिमी ईरान में एक अमेरिकी पायलट ने विमान से इजेक्ट किया. हालांकि इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है और अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. चैनल ने पायलट को पकड़ने पर इनाम देने की भी घोषणा की है. इससे पहले ईरान की ओर से दावा किया गया था कि पायलट को पकड़ लिया गया है.

Advertisement
X
ईरान का दावा है कि अमेरिकी फाइटर पायलट ने दक्षिण-पश्चिम इलाके में विमान से इजेक्ट किया (Photo: X/ @Tasnimnews_EN)
ईरान का दावा है कि अमेरिकी फाइटर पायलट ने दक्षिण-पश्चिम इलाके में विमान से इजेक्ट किया (Photo: X/ @Tasnimnews_EN)

पश्चिम एशिया में बीते एक महीने से इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग धधक रही है. अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार कह रहे हैं कि वह जल्द ही होर्मुज का रास्ता खुलवाएंगे. इन सब के बीच ईरान का खाड़ी के मुल्कों में अमेरिका के सैन्य अड्डों पर हमले जारी भी हैं. 

ईरान की सरकारी TV से जुड़े एक लोकल चैनल ने शुक्रवार को एक बड़ा दावा किया है. दावा है कि अमेरिका का एक फाइटर पायलट अपने विमान से बाहर कूदा और वो दक्षिण-पश्चिमी ईरान के इलाके में जाकर गिरा है. इससे पहले ईरान की ओर से दावा किया गया था कि पायलट को पकड़ लिया गया. हालांकि, बाद में इनाम की घोषणा की गई.

चैनल ने यहां तक ऐलान कर दिया कि अगर कोई इस पायलट को जिंदा पकड़कर पुलिस को सौंपता है, तो उसे बड़ा इनाम दिया जाएगा. अमेरिका की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है. अमेरिकी सेना, पेंटागन और व्हाइट हाउस किसी ने भी इस खबर पर कुछ नहीं कहा है. 

पूरा मामला क्या है?

अभी अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बहुत ज्यादा है. दोनों देशों के बीच हमले और जवाबी हमले चल रहे हैं. इसी बीच अगर कोई अमेरिकी पायलट सच में ईरान की जमीन पर गिरने का दावा तेहरान की ओर से किया जा रहा है. अगर ऐसा हुआ है तो यह मामला बहुत बड़ा रूप ले सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान ने जिस अमेरिकी फाइटर जेट को मारने का दावा किया, जानिए उसकी ताकत

यह और कैसे बढ़ सकता है?

अगर पायलट जिंदा पकड़ा गया तो ईरान के हाथ में एक बहुत बड़ा हथियार आ जाएगा. वो इसे सौदेबाजी के लिए इस्तेमाल कर सकता है. जैसे कि अमेरिका पर दबाव बनाना, हमले रोकने की मांग करना, या दुनिया के सामने यह दिखाना कि अमेरिका को नुकसान हुआ है.

अमेरिका की तरफ से तब जवाब और तेज हो सकता है. वो पायलट को छुड़ाने के लिए दबाव बनाएगा चाहे बातचीत से हो या ताकत से. इससे जंग और बड़े इलाके में फैल सकती है. खाड़ी के दूसरे देश भी इसमें खिंच सकते हैं.

अभी क्या है सच्चाई?

फिलहाल यह सिर्फ ईरानी चैनल का दावा है. कोई सबूत पेश नहीं किया गया. अमेरिका ने न हां कहा, न ना. लेकिन जिस तरह से ईरान ने इनाम का ऐलान किया, उससे लगता है कि पायलट अभी तक मिला नहीं है.

किस इलाके में की जा रही है तलाश?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर IRIB (इस्लामी गणतंत्र ईरान प्रसारण) ने एक पोस्ट किया है. जिसके साथ एक तस्वीर है. तस्वीर में पश्चिम एशिया का मैप है. बताया जा रहा है कि इस इलाके में पायलटों की तलाश की जा रही है. ईरान की ओर से दावा है कि दो पायलटों की तलाश की जा रही है.

Advertisement

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने क्या कहा?

अमेरिकी समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक बड़ी खबर दी है. अमेरिका का एक फाइटर जेट ईरान के अंदर गिर गया. और अब उसके क्रू को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. यह पहली बार हुआ है जब इस पूरी जंग में अमेरिका का कोई विमान ईरान की जमीन पर गिरा हो. 

ईरान का ऐलान - अमेरिकी पायलट को पकड़ो या मारो, इनाम मिलेगा

ईरान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत के गवर्नर ने ऐलान किया है कि जो भी गिरे हुए अमेरिकी जेट के क्रू को पकड़ेगा या मार गिराएगा, उसे सरकार की तरफ से खास सम्मान दिया जाएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement