पाकिस्तान कट्टरवाद की आग में झुलस रहा है और आंच दक्षिण एशिया में इस्लाम के उदारवादी चेहरे यानी सूफीवाद तक भी पहुंच रही है. जाहिर है एक और सूफी मजार पर हुए हमले से उस देश की सिविल सोसाइटी में बेहद गुस्सा है और सोशल मीडिया पर इसकी झलक देखी जा सकती है.
लचर सुरक्षा पर सवाल
लोगों की पहली प्रतिक्रिया सहवान में मेडिकल सुविधाओं की कमी को लेकर थी. लोगों में मजार के आसपास सुरक्षा में कमी को लेकर भी रोष था. सिंध में सत्ताधारी पाकिस्तानी पीपुल्स पार्टी को इसके लिए आलोचना झेलनी पड़ी.
Shocking. More than three hours past, but government is still 'thinking' where to shift the injured of blast
— Amar Guriro (@amarguriro)
VIP's do visit shrine of saint with security n full protocol,par kiya Aam Admi ki zindagi ki koi value nahi?
— Nazia Memon (@NaziaMemon01)
They vote for Bhutto for decades then complain about lack of facilities and still blame Sharifs for lack of facilities in Sindh! Shameless
— Doctor Faisal Ranjha (@fasiranjha)
पाकिस्तान का बुद्धिजीवी तबका एक अरसे से सरकार की दहशतपरस्त नीतियों को देश के हालात के लिए कोसता रहा है. ताजा हमला पाकिस्तान के हुक्मरानों के इस गुनाह का एक और नतीजा है. कम से कम सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के शहरियों में इस बात का मलाल साफ नजर आता है.
The 94 madrasas directly or indirectly involved in terrorism that Sindh govt wanted interior ministry 2 ban but ChNisar refused
— Bilal Farooqi (@bilalfqi)
You can go ahead and blame Afghanistan or India or America or even Mickey Mouse - the point you have failed to prevent these attacks
— omar r quraishi (@omar_quraishi)
वहीं हमले पर पाकिस्तान की सियासी पार्टियों ने भी अफसोस जताया. अपनी पार्टी के ट्विटर अकाउंट पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हमले को पाकिस्तान के सुनहरे भविष्य पर घात बताया.
The attack on the shrines of Lal Shahbaz Qalandar represents an attack on the progressive, inclusive future of Pakistan: PM Nawaz Sharif
— PML(N) (@pmln_org)
विपक्षी पार्टी तहरीक ए इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान ने भी हमले की निंदा की.
Shocked & saddened by condemnable terrorist attack inside Sufi shrine of Lal Shahbaz Qalandar targeting innocent ppl incl women & children.
— Imran Khan (@ImranKhanPTI)
आसिफ अली जरदारी की पाकिस्तानी पीपुल्स पार्टी ने हमले का ठीकरा नवाज शरीफ सरकार पर फोड़ा. पार्टी की राय में हमला इस बात का सबूत है कि आतंकवाद से निपटने के लिए बनाया गया नेशनल एक्शन प्लान नाकाम हो गया है.
What happened 2 our where r our security agencies attacked on a daily basis r we all sitting ducks against terrorist attacks?
— Bakhtawar B-Zardari (@BakhtawarBZ)
खून का लेंगे बदला!
वहीं पाकिस्तानी सेना ने बेगुनाहों के खून के एक-एक कतरे का बदला लेने की बात कही है.
, "Each drop of nation's blood shall be revenged, and revenged immediately. No more restraint for anyone."
— Maj Gen Asif Ghafoor (@OfficialDGISPR)