नेपाल में लगभग एक महीने पहले आए विनाशकारी भूकंप के बाद हल्के झटकों का आना लगातार जारी है. शनिवार को भी ताजा झटका महसूस किया गया. राष्ट्रीय भूकंप केंद्र, काठमांडू के मुताबिक, रात एक बजकर 55 मिनट पर 4 तीव्रता वाला झटका महसूस किया गया. इसका केंद्र धडिंग जिले में था.
पिछले महीने की 25 तारीख को आए के बाद अब तक 291 झटके महसूस किए गए हैं. इस भीषण आपदा में 9,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और नेपाल के को भी भारी नुकसान पहुंचा है.
हालांकि शुक्रवार को संस्कृति, पर्यटन एवं नगर विमानन मंत्री कृपाशुर शेरपा ने बताया कि भूकंप से देश के केवल 15 प्रतिशत पर्यटन स्थल ही प्रभावित हुए हैं. उन्होंने सरकार और लोगों से मिलकर काम करने को कहा है ताकि किया जा सके.
माई रिपब्लिका के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘हमने में पर्यटन उत्पादों और सेवाओं के प्रभावी प्रचार के लिए नेपाल और विदेश के 19 राजदूत भी चुने हैं.’
- इनपुट भाषा