scorecardresearch
 
काबुल में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में नाटो के एक अड्डे पर एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए. नाटो ने रविवार को एक बयान में बताया कि हेलीकॉप्टर काबुल के कैंप रेसोल्यूट सपोर्ट में 11 अक्तूबर को शाम करीब सवा चार बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

Advertisement
X
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हेलीकॉप्टर दुर्घटना हुई

गठबंधन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. मृतकों और घायलों की राष्ट्रीयता के बारे में नहीं बताया गया है. इससे पहले अमेरिका के अड्डे के परिसर में एक घटना हुई है जिसमें नाटो विमान और एक पर्यवेक्षणीय गुब्बारा शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि घटना में गुब्बारे को उसे बांधने की जगह से काट दिया गया. उन्होंने घटना के बारे में इससे अधिक कोई जानकारी नहीं दी. ने बताया कि ऐसा लगता है कि सैन्य हेलीकॉप्टर उतरते समय गुब्बारे से टकरा गया.

इनपुट : भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement