scorecardresearch
 

अमेरिका-ईरान जंग किसी भी वक्त थमेगी! ट्रंप ने दे दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ तनाव को खत्म करने को लेकर बड़ा संकेत दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान को भेजे गए प्रस्ताव पर जल्द जवाब मिल सकता है.

Advertisement
X
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- मुझे ईरान की ओर से एक पत्र मिलने की उम्मीद है. (Photo- ITGD)
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- मुझे ईरान की ओर से एक पत्र मिलने की उम्मीद है. (Photo- ITGD)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वॉशिंगटन के उस प्रस्ताव पर ईरान की प्रतिक्रिया रात तक मिल जाएगी, जिसका मकसद दोनों देशों के बीच जारी तनाव और युद्ध जैसी स्थिति को खत्म करना है. हालांकि, तेहरान ने संकेत दिया है कि वह अभी भी इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है और अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मुझे आज रात एक पत्र मिलने की उम्मीद है. देखते हैं आगे क्या होता है." जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान जानबूझकर इस प्रक्रिया में देरी कर रहा है, तो ट्रंप ने जवाब दिया, "हमें जल्द ही इस मामले में पता चल जाएगा."

सीएनएन के मुताबिक, ईरानी मीडिया का कहना है कि ईरान अभी भी पाकिस्तानी मध्यस्थों के माध्यम से अमेरिका द्वारा भेजे गए संदेशों की समीक्षा कर रहा है और उसने अभी तक प्रस्ताव पर अंतिम फैसला नहीं लिया है.

अमेरिका की ओर से प्रस्तावित समझौता एक पेज का 14 सूत्रीय ज्ञापन है, जिसका उद्देश्य संघर्ष को रोकना और वाशिंगटन-तेहरान के बीच औपचारिक वार्ता शुरू करना माना जा रहा है. इस योजना के तहत, ईरान परमाणु संवर्धन गतिविधियों को रोक सकता है, जबकि अमेरिका प्रतिबंधों में ढील दे सकता है और ईरान की अरबों डॉलर की फ्रीज संपत्तियां जारी करने पर विचार कर सकता है.

Advertisement

इस प्रस्ताव में दोनों पक्षों की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में प्रतिबंधों को कम करने के कदम भी शामिल हैं. यह समुद्री मार्ग वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद अहम माना जाता है और हालिया सैन्य तनाव का केंद्र बना हुआ है.

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर तेहरान को कड़ी चेतावनी दी है. ट्रंप ने ईरान को आगे तनाव बढ़ाने से बचने की नसीहत देते हुए जल्द से जल्द वॉशिंगटन के साथ समझौता करने को कहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement