scorecardresearch
 

'ईरान बातचीत को तैयार, लेकिन मैंने साफ कह दिया कि...', हमलों के बाद ट्रंप का नया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने अमेरिका से बातचीत जारी रखने की इच्छा जताई है और अमेरिका इसके लिए तैयार है. हालांकि उन्होंने साफ कर दिया कि दोनों देशों के बीच युद्धविराम अब खत्म हो चुका है.

Advertisement
X
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर खत्म होने का किया ऐलान. (File Photo)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर खत्म होने का किया ऐलान. (File Photo)

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा पुराना विवाद अब एक बेहद संवेदनशील मोड़ पर आ गया है.  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वे ईरान से बातचीत आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह राजी हो गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि दोनों देशों के बीच चल रहा सीजफायर अब खत्म हो चुका है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस मुद्दे पर अमेरिका का रुख भी साफ कर दिया.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने अमेरिका से बातचीत जारी रखने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने इसके लिए सहमति दे दी है. साथ ही ईरान को साफ बता दिया गया है कि दोनों देशों के बीच सीजफायर अब खत्म हो चुका है.  हालांकि, उन्होंने इस बातचीत के तौर-तरीकों या सीजफायर की शर्तों को लेकर कोई बहुत ज्यादा खुलकर जानकारी साझा नहीं की है.

क्यों बिगड़े दोनों देशों के हालात?

दरअसल, ताजा विवाद की शुरुआत तब हुई जब अमेरिका ने ईरान के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए. यह कार्रवाई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की गई थी. अमेरिका ने इन जहाजों पर हमले के लिए सीधे तौर पर तेहरान को जिम्मेदार ठहराया था. दूसरी तरफ ईरान ने इन सभी आरोपों को संदिग्ध बताते हुए पूरी तरह खारिज कर दिया था.

Advertisement

वेसल ट्रैकिंग (जहाजों की लोकेशन देखने वाले डेटा) के मुताबिक,  जिन जहाजों को निशाना बनाया गया था, वे ओमान के तट के करीब से गुजर रहे थे. ईरान का पहले से ही यह दावा रहा है कि होर्मुज से केवल उसके तय किए गए रास्तों से जाने वाले जहाज ही सुरक्षित रहेंगे. इसी वजह से अमेरिकी कार्रवाई के बाद वहां स्थिति बेहद गंभीर हो गई.

सैन्य ठिकानों पर हमले से बढ़ा तनाव

इस तनातनी के बाद ईरान ने कुवैत और बहरीन में मौजूद कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की. बहरीन में ही अमेरिकी नौसेना का पांचवां बेड़ा मौजूद है, जिस वजह से यह इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है. इसी बीच IRGC ने दावा किया कि उसने अमेरिका के MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया है. हालांकि इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

मिडिल ईस्ट में हाल के हफ्तों में दोनों देशों के बीच सीमित जवाबी हमले जारी रहे हैं. ऐसे में ट्रंप का यह बयान कि सीजफायर खत्म हो चुका है, इस बात का संकेत माना जा रहा है कि पहले बनी कूटनीतिक समझ कमजोर पड़ गई है. यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ दिन पहले ही कतर में अमेरिका और ईरान के अधिकारियों के बीच ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अप्रत्यक्ष बातचीत हुई थी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement