scorecardresearch
 

कनाडा में भारतीय मूल के कॉन्स्टेबल को श्रद्धांजलि, देखें गार्ड ऑफ ऑनर का Video

कनाडा में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए भारतीय मूल के ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (OPP) कॉन्स्टेबल तरुण बाली को पूरे सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी गई. टोरंटो क्षेत्र की विभिन्न पुलिस सेवाओं के अधिकारियों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी.

Advertisement
X
ओंटारियो प्रांतीय पुलिस के प्रांतीय कांस्टेबल तरुण बाली को श्रद्धांजलि
ओंटारियो प्रांतीय पुलिस के प्रांतीय कांस्टेबल तरुण बाली को श्रद्धांजलि

कनाडा में भारतीय मूल के तरुण बाली को अंतिम सम्मान दिया गया. ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (OPP) और ग्रेटर टोरंटो एरिया (GTA) की कई पुलिस सेवाओं के अधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर को मुख्य कोरोनर कार्यालय लाए जाने के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की. इस सम्मान समारोह का वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी अपने साथी को अंतिम सलामी देते दिखाई दे रहे हैं.

तरुण बाली की मौत 9 जून को उत्तरी ओंटारियो के हर्स्ट (Hearst) इलाके में ड्यूटी के दौरान हुई थी. पुलिस के अनुसार, एक जांच अभियान के दौरान एक 18 वर्षीय संदिग्ध ने कथित तौर पर वाहन से पुलिस घेरे को टक्कर मार दी, जिससे बाली गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या सहित कई आरोप लगाए गए हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, 29 वर्षीय तरुण बाली मूल रूप से पंजाब के नंगल से जुड़े थे और साल 2005 में अपने परिवार के साथ कनाडा चले गए थे. वह करीब ढाई साल पहले पुलिस सेवा में शामिल हुए थे और उस समय OPP की डफरिन डिटैचमेंट से संबद्ध थे. ड्यूटी के दौरान वह जेम्स बे डिटैचमेंट में अस्थायी तैनाती पर थे.

उनकी मौत के बाद ओटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड समेत कई नेताओं और पुलिस अधिकारियों ने उनके साहस, समर्पण और सेवा को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है. OPP ने भी कहा कि कॉन्स्टेबल बाली की बहादुरी और समुदाय की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखा जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement