scorecardresearch
 

कनाडा के 'दाल रोटी' रेस्टोरेंट पर फायरिंग, राजा पहलवान और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े तार

कनाडा के ब्रैम्पटन में एक भारतीय रेस्टोरेंट के बाहर हुई अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप मच गया है. इस वारदात के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े गुर्गों ने घटना की जिम्मेदारी ली है.

Advertisement
X
कनाडा के ब्रैम्पटन में रेस्टोरेंट पर फायरिंग. (photo: ITG)
कनाडा के ब्रैम्पटन में रेस्टोरेंट पर फायरिंग. (photo: ITG)

कनाडा के ब्रैम्पटन में एक रेस्टोरेंट के बाहर गोलीबारी की घटना की जानकारी  सामने आई है. इस घटना से जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है. इस पोस्ट में खुद को राजा पहलवान बताने वाले व्यक्ति ने रोहित गोदारा गैंग से अपना संबंध बताया है और रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. गैंगस्टरों का दावा है कि रोस्टोरेंट मालिक ने छात्रों की बकाया तनख्वाह न देने के कारण मालिक को सबक सिखाने के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दिया गया है.

पोस्ट के अनुसार,  कनाडा के ब्रैम्पटन में 10 लाइटबीम टेरेस स्थित 'दाल रोटी' रेस्टोरेंट के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी राजा पहलवान और निक्का संधू ने ली है. वहीं, कनाडा की पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि रेस्टोरेंट के मालिक ने वहां काम करने वाले कई भारतीय छात्रों की तनख्वाह नहीं दी थी. उसे पहले समझाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन जब वह नहीं समझा तो ये चेतावनी देनी पड़ी. आरोपियों ने पोस्ट में आगे धमकी दी गई है कि अगर अगली बार भी सैलरी का मुद्दा नहीं सुलझा तो वह मालिक के घर पहुंचेंगे.

हमलावरों ने पोस्ट में गैंगस्टर रोहित गोदारा का विशेष रूप से जिक्र करते हुए उसे अपना भाई बताया है और कहा है कि उसके खिलाफ सोचने वाले उनके दुश्मन होंगे. इसके साथ ही उन्होंने उन लोगों को भी अपना इंतजाम रखने की खुली चेतावनी दी है जो हाल के दिनों में उनकी रंगदारी वाली कॉल्स को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement