अमीरा अबेस महज 16 साल की है. फरवरी महीने में आईएसआईएस में शामिल होने के लिए वह लंदन से भागकर सीरिया पहुंची, वहीं खबर है कि अब उसने आतंकी संगठन के एक ऑस्ट्रेलियाई जेहादी से शादी कर ली है.
बताया जाता है कि वह के लिए अपनी दो अन्य दोस्तों के साथ फरार हुई थी. 'संडे टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के मुताबिक, अमीरा ने अब्दुल्ला अल्मीर नाम के जेहादी से शादी कर ली है. रिपोर्ट के मुताबिक, अमीरा को शादी के लिए की तरफ से लड़ाकों का एक कैटलॉग दिया गया था, जिसमें से उन्हें अपने लिए लड़का चुनना था. इस ओर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह आईएसआईएस का गढ़ माने जाने वाले रक्का के बाजार में खरीदारी करती नजर आ रही है.
जेहादियों से शादी का लालच
जानकारी के मुताबिक, अमीरा अबेस पूर्वी लंदन के बेथनल ग्रीन एकेडमी में पढ़ती थी. उसने 17 फरवरी को लंदन के गेटविक एयरपोर्ट से तुर्की की राजधानी इस्तांबुल के लिए फ्लाइट पकड़ी थी. इसके बाद यहां से ये सीरिया पहुंची. आईएसआईएस ने इन्हें की पत्नी बनने का लालच देकर सीरिया बुलाया था.
इन सब के बीच बीते मंगलवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने आईएस के खिलाफ को लेकर एक सुरक्षा बैठक भी बुलाई. इस बैठक में उन्होंने विपक्ष के नेता हैरीत हरमन को भी बुलाया था. मामले में विपक्ष भी सरकार को पूरा साथ दे रही है.