ब्रिटेन के विदेश सचिव फिलिप हैमंड ने बेहतर संबंधों का संकेत देते हुए तेहरान में अपने देश के दूतावास को फिर से खोला. चार साल पहले भीड़ के परिसर में घुसने से यह दूतावास बंद कर दिया गया था.
फिलिप की दो दिवसीय यात्रा
फिलिप हैमंड ने दो दिवसीय यात्रा ऐसे समय की है, जब पांच हफ्ते पहले ब्रिटेन और पांच अन्य वैश्विक शक्तियों ने ईरान के साथ समझौता कर के ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर 13 साल से जारी विवाद खत्म किया था.
लंदन में खुला ईरान का दूतावास
फिलिप ने तेहरान में ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करने वाले नए प्रभारी अजय शर्मा के साथ दूतावास गार्डन में एक समारोह का नेतृत्व किया, जिसमें ब्रिटेन का झंडा फहराया गया. लंदन में भी ईरान का दूतावास फिर से खोला गया. दोनों देश कुछ महीनों में राजदूतों की नियुक्ति कर सकते हैं.
इनपुट- भाषा