scorecardresearch
 

तालिबानी आतंकी का दावा- पाक एजेंसियों ने डेथ स्क्वाड का नेतृत्व करने के लिए कहा

एहसानुल्लाह एहसान ने दावा किया कि उन्हें खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में टारगेट किए जाने वाले पत्रकारों सहित व्यक्तियों की एक सूची दी गई.

Advertisement
X
एहसानुल्लाह एहसान (फाइल फोटो)
एहसानुल्लाह एहसान (फाइल फोटो)

  • एहसानुल्लाह एहसान का ऑडियो संदेश
  • पाकिस्तान सेना करे स्थिति साफ: मसूद

पाकिस्तानी तालिबान के पूर्व प्रवक्ता एहसानुल्लाह एहसान ने 10 अगस्त को एक ऑडियो संदेश पोस्ट किया है. इस ऑडियो संदेश में दावा किया गया है कि पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें एक मौत के दस्ते (डेथ स्क्वाड) का नेतृत्व करने के लिए कहा है.

एहसानुल्लाह एहसान ने दावा किया कि उन्हें खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में टारगेट किए जाने वाले पत्रकारों सहित व्यक्तियों की एक सूची दी गई. वहीं इस मामले में लेफ्टिनेंट जनरल आर तलत मसूद का कहना है कि पाकिस्तान सेना को अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए और एहसान के दावों पर एक बयान जारी करना चाहिए.

न्यूज वेबसाइट डीवा (Deewa) को मसूद ने कहा, 'एहसानुल्लाह निर्दोष नागरिकों की हत्याओं में शामिल है. एपीएस हमले में और उसके भागने की जांच की जानी चाहिए.' हालांकि पाकिस्तानी तालिबान के आतंकी एहसानुल्लाह ने एपीएस हमले में अपनी भूमिका से इनकार किया है.

Advertisement

नहीं मिला कोई जवाब

वहीं इस मामले में डीवा की ओर से रिएक्शन मांगे जाने पर पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है. आधिकारिक वाट्सऐप स्थिति से पता चलता है कि उन्होंने डीवा के एक रिपोर्टर से एक टिप्पणी के लिए अनुरोध प्राप्त किया है. मैसेज सीन कर लिया गया लेकिन किसी प्रकार की कोई टिप्पणी नहीं दी गई.

Advertisement
Advertisement