scorecardresearch
 

अमेरिका के मिसौरी में बड़ा विमान हादसा, टेकऑफ के बाद क्रैश हुआ स्काईडाइविंग प्लेन, पायलट समेत 12 की मौत

अमेरिका के मिसौरी के बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट से टेक-ऑफ के तुरंत बाद एक स्काईडाइविंग विमान क्रैश हो गया, जिसमें पायलट समेत 12 लोगों की मौत हो गई. FAA और NTSB ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
अमेरिका के मिसौरी में प्लेन क्रैश में 12 की मौत. (Photo: ITG)
अमेरिका के मिसौरी में प्लेन क्रैश में 12 की मौत. (Photo: ITG)

अमेरिका के मिसौरी राज्य से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां रविवार को एक स्काईडाइविंग विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया. इस दर्दनाक हादसे में पायलट समेत 12 लोगों की मौत हो गई है.

इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि मिसौरी के बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट से स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह लगभग 11:34 बजे टेक-ऑफ के तुरंत बाद एक पैसिफिक एयरोस्पेस पी 650 विमान तकनीकी खराबी या अज्ञात कारणों से दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार पायलट और 11 स्काई डायवर्स समेत सभी 12 लोगों की मौत हो गई.

मिसौरी स्टेट हाईवे पेट्रोल और बेट्स काउंटी इमरजेंसी मैनेजमेंट के अनुसार, ये भीषण हादसा कैनसस सिटी से लगभग 60 मील दक्षिण में स्थित बटलर शहर के हवाई अड्डे के पास हुआ. विमान के टेक-ऑफ करते ही क्रैश होने की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी यात्री दम तोड़ चुके थे.

मिसौरी स्टेट हाईवे पेट्रोल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट के माध्यम से इस दुखद घटना की आधिकारिक जानकारी साझा की है. एजेंसी ने अपनी पोस्ट में बताया कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार विमान में मौजूद कुल 12 लोग इस हादसे का शिकार हुए हैं और किसी के भी जीवित बचने की उम्मीद नहीं है.

स्थानीय टेलीविजन स्टेशन Fox4 से बात करते हुए बेट्स काउंटी इमरजेंसी मैनेजमेंट के प्रवक्ता ने पीड़ितों की पहचान की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि विमान में कुल 12 लोग सवार थे, जिनमें से 11 लोग स्काईडाइविंग के शौकीन और एक विमान का पायलट शामिल है.

अमेरिकी विमानन नियामक एफएए (FAA) ने बताया कि पैसिफिक एयरोस्पेस पी750 विमान ने जैसे ही बटलर मेमोरियल हवाई अड्डे से प्रस्थान किया, वह कुछ ही दूरी पर क्रैश हो गया. इस हादसे की गंभीरता को देखते हुए नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने जांच की कमान संभाल ली है और वही आगे के अपडेट जारी करेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement