scorecardresearch
 

सौरव गांगुली के घर पर ED का छापा? फेसबुक पोस्ट देख उड़े फैंस के होश, अब दादा ने उठाया ये बड़ा कदम!

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने कोलकाता के ठाकुरपुकुर थाने में एक फेसबुक पेज और डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि उनके बारे में झूठी और मानहानिकारक खबरें फैलाई जा रही हैं. विवाद उस पोस्ट के बाद शुरू हुआ जिसमें ईडी द्वारा उनके घर पर छापेमारी का दावा किया गया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
पूर्व कप्तान ने फेसबुक पेज 'सौरव गांगुली फैंस' और डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म 'स्पोर्ट्सविकी' का नाम लिया है. File Photo ITG
पूर्व कप्तान ने फेसबुक पेज 'सौरव गांगुली फैंस' और डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म 'स्पोर्ट्सविकी' का नाम लिया है. File Photo ITG

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी छवि खराब करने के आरोप में एक अनौपचारिक फेसबुक पेज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. गांगुली का आरोप है कि संबंधित पेज पर उनके बारे में भ्रामक और मानहानिकारक सामग्री प्रसारित की जा रही है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है.

जानकारी के अनुसार, सौरव गांगुली ने 15 जून 2026 को कोलकाता के ठाकुरपुकुर थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में उन्होंने फेसबुक पेज 'सौरव गांगुली फैंस' और डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म 'स्पोर्ट्सविकी' का नाम लिया है. गांगुली का आरोप है कि दोनों माध्यमों के जरिए उनके बारे में झूठी और भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं.

विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा की गई, जिसमें दावा किया गया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सौरव गांगुली के घर पर छापेमारी की है. गांगुली ने इस दावे को पूरी तरह झूठा और निराधार बताया. उनका कहना है कि ऐसी खबरें न केवल उनकी व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि जनता के बीच भ्रम भी पैदा करती हैं.

शिकायत में गांगुली ने कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन झूठी और मानहानिकारक सामग्री फैलाना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमा से बाहर है. उन्होंने आरोप लगाया कि 36 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाले इस फेसबुक पेज पर लगातार ऐसी सामग्री साझा की जा रही है, जो उनकी व्यक्तिगत और पेशेवर प्रतिष्ठा को प्रभावित कर रही है.

Advertisement

पूर्व क्रिकेट कप्तान ने पुलिस से पेज संचालकों की पहचान करने, सामग्री के स्रोत की जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने सोशल मीडिया मंचों के दुरुपयोग को रोकने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने की अपील की है.

पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है और मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि फेसबुक पेज और उससे जुड़े प्रकाशकों की डिजिटल गतिविधियों की जांच की जाएगी. मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement