कोलकाता में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती जारी है. रविवार सुबह कोलकाता नगर निगम और स्थानीय पुलिस ने बेलियाघाटा, तिलजला और कसबा इलाकों में बुलडोजर एक्शन शुरू किया गया. बताया जा रहा है कि प्रशासन ने ध्वस्तीकरण अभियान रिहायशी इलाकों में बिना जरूरी कानूनी मंजूरी और नियमों का उल्लंघन करके किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ शुरू किया गया है.
इस बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान मौके पर किसी भी संभावित विरोध या कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी और केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती की गई है. इस प्रशासनिक अभियान के तहत विशेष रूप से बेलियाघाटा इलाके में राजू नस्कर नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से निर्मित की गई दो बड़ी इमारतों को बुलडोजर और कटर मशीनों की मदद से पूरी तरह से गिराया जा रहा है.