scorecardresearch
 

पत्नी की हत्या कर काटा सिर, हाथ में लेकर घूमता रहा पति, फिर मंदिर पहुंचकर करने लगा पूजा-पाठ… बंगाल में दहला देने वाली वारदात

पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है. आरोप है कि रिंटू घोष ने अपनी पत्नी सीमा सरकार घोष की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इसके बाद वह पत्नी का कटा सिर हाथ में लेकर इलाके में घूमता रहा और मंदिर पहुंचकर हाथ जोड़कर प्रार्थना करने लगा.

Advertisement
X
हत्याकांड से दहशत में इलाके के लोग. (Photo: Screengrabs)
हत्याकांड से दहशत में इलाके के लोग. (Photo: Screengrabs)

पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है. जिस महिला के साथ आरोपी ने जिंदगी बिताने की कसमें खाई थीं, उसी पत्नी की हत्या करने का उस पर आरोप है. वारदात के बाद का मंजर इतना भयावह था कि उसे देखकर स्थानीय लोग सहम गए. आरोपी पत्नी का कटा सिर हाथ में लेकर इलाके में घूमता रहा और फिर एक मंदिर पहुंचकर हाथ जोड़कर प्रार्थना करने लगा.

कटा सिर हाथ में लेकर कई घंटे तक इलाके में ही घूमता रहा
घटना बुधवार सुबह गंगारामपुर कस्बे के नारायणपुर इलाके (वार्ड नंबर 4) की है. मृतका की पहचान सीमा सरकार घोष के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम रिंटू घोष बताया गया है. आरोप है कि रिंटू ने धारदार हथियार से पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद वह उसका कटा सिर हाथ में लेकर इलाके में घूमने लगा. अचानक सामने आए इस खौफनाक मंजर ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया.

घटना की सूचना मिलते ही गंगारामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने महिला का शव बरामद किया और आरोपी पति रिंटू घोष को हिरासत में ले लिया. घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद किया गया है.

Advertisement

घरेलू विवाद में हत्या की आशंका
पुलिस शुरुआती जांच में घरेलू विवाद को हत्या की संभावित वजह मानकर चल रही है. हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

इस घटना ने एक बार फिर घरेलू रिश्तों में बढ़ते हिंसक टकराव और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

(इनपुट- मृदुल मोरे)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement