scorecardresearch
 

'चोर चोर...' ममता बनर्जी की रैली में भारी बवाल, आपसे में भिड़े TMC-BJP समर्थक

कोलकाता में ममता बनर्जी की बालीगंज फाड़ी से हाजरा मोड़ तक निकाली जा रही रैली के दौरान हिंसक झड़प हो गई. टीएमसी और बीजेपी समर्थक आपसे में भीड़ गए और जमकर नारेबाजी की. इस दौरान धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को काबू किया.

Advertisement
X
ममता बनर्जी की रैली में जमकर हंगामा हुआ. (Photo- ANI)
ममता बनर्जी की रैली में जमकर हंगामा हुआ. (Photo- ANI)

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली के दौरान भारी हंगामा हो गया. बालीगंज फाड़ी से हाजरा मोड़ तक निकाली जा रही इस रैली में टीएमसी और BJP के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. 

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई और नोकझोंक देखने को मिली. रैली जब अपने तय रास्ते से गुजर रही थी, तभी टीएमसी और बीजेपी के समर्थक आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प शुरू हो गई. 

इस दौरान वहां मौजूद भारी भीड़ ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को निशाना बनाते हुए 'चोर, चोर; के नारे भी लगाए.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों राजनीतिक दलों के उग्र कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे से अलग किया. झड़प और बयानबाजी की वजह से रैली के रास्ते पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बरुईपुर रेप-मर्डर केस पर सियासी घमासान, कैंडल मार्च में शामिल हुईं ममता बनर्जी

बता दें कि ममता बनर्जी की ये रैली बंगाल के बरुईपुर में हुए रेप-मर्डर के खिलाफ निकाली गई थी. इसमें बवाल होने पर ममता बनर्जी ने कहा, 'कोलकाता हाई कोर्ट ने हमारी रैली की इजाजत दी, लेकिन BJP के गुंडों ने इसे रोक दिया.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement