राम मंदिर चंदा चोरी मामले के एक आरोपी अविनाश शुक्ला के भाई अमित शुक्ला का वीडियो सामने आया है, जिसमें अमित शुक्ला हाथ में कैश के बंडल दिख रहे हैं. पुलिस ने इस वीडियो को जांच में शामिल किया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि पुलिस इस मामले में पूछताछ भी कर सकती है. ये वीडियो अगस्त 2025 में अपलोड किया गया था, अब ये वायरल हो रहा है. जांचकर्ता ये भी पता लगाने की कोशिश में हैं कि क्या दिखाए गए पैसे का चल रहे मामले से कोई संबंध है?