scorecardresearch
 

ग्रेटर नोएडा में युवक की 3 गोलियां मारकर हत्या, देर रात शादी से लौटते वक्त हुआ हमला

ग्रेटर नोएडा के साकीपुर में शादी से लौट रहे युवक की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. कूड़ा फेंकने के पुराने विवाद में बदमाशों ने घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
युवक शादी से लौट रहा था, घेरकर मारी गोलियां (Photo- ITG)
युवक शादी से लौट रहा था, घेरकर मारी गोलियां (Photo- ITG)

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित साकीपुर गांव में बदमाशों ने एक युवक की 3 गोलियां मारकर हत्या कर दी. मृतक देर रात एक शादी समारोह से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में घात लगाए हमलावरों ने उसे रोककर गाली-गलौज की और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि घर के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर पुराना विवाद चल रहा था. 

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. वारदात आपसी रंजिश का नतीजा मानी जा रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement