scorecardresearch
 

दो चाकू लेकर इजरायली एंबेसी पर हमला करने आया था नाबालिग, पुलिस ने मार गिराया

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में इजरायली दूतावास की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला किया गया. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में नाबालिग हमलावर को मार गिराया. गृह मंत्री ने घटना को आतंकी हमला मानते हुए देश में सुरक्षा अलर्ट का स्तर बढ़ा दिया है.

Advertisement
X
इजरायल एंबेसी पर हमला करने आए नाबालिग का ISIS से कनेक्शन है. (Source: Reuters/File)
इजरायल एंबेसी पर हमला करने आए नाबालिग का ISIS से कनेक्शन है. (Source: Reuters/File)

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में बुधवार रात इजरायली दूतावास पर हमले की कोशिश की गई. दो चाकू लेकर पहुंचे एक नाबालिग ने दूतावास की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया. पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार गिराया. इस हमले में पुलिसकर्मी के चेहरे पर हल्की चोट आई है.

सर्बिया के गृह मंत्री इविका डाचिच ने बताया कि पुलिस इस घटना को आतंकी हमला मानकर जांच कर रही है. हमलावर ने पुलिसकर्मी पर हमला करते समय 'अल्लाहु अकबर' के नारे लगाए थे. घटना के बाद देश में आतंकी खतरे का अलर्ट बढ़ाकर सबसे ऊंचे स्तर पर कर दिया गया है. अहम जगहों पर पुलिस की तैनाती भी बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़ें: Israel Elections 2026 Live: इजरायल चुनाव में नेतन्याहू गठबंधन को 55 सीटों पर बढ़त, विपक्ष 49 पर आगे

इस्लामिक स्टेट का समर्थक था हमलावर

गृह मंत्री के मुताबिक, हमलावर पश्चिमी सर्बिया के शाबात्स शहर का रहने वाला माना जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियां पहले से उस पर नजर रख रही थीं. डाचिच ने दावा किया कि हमलावर इस्लामिक स्टेट का समर्थक था और उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस संगठन के समर्थन में काला झंडा लगाया हुआ था.

Advertisement

घटना के बाद पुलिस ने दूतावास के आसपास के इलाके को घेर लिया. घटनास्थल की तस्वीरों में दूतावास के बाहर सुरक्षा चौकी और आसपास तैनात हथियारबंद पुलिसकर्मी दिखाई दिए.

पहले भी हो चुका है दूतावास पर हमला

जून 2024 में भी बेलग्रेड स्थित इजरायली दूतावास की सुरक्षा में तैनात एक सर्बियाई पुलिसकर्मी पर क्रॉसबो से हमला किया गया था. उस हमले में पुलिसकर्मी घायल हो गया था और जवाबी कार्रवाई में हमलावर मारा गया था.

यह भी पढ़ें: बिहार-कर्नाटक मॉडल पर इजरायल की सियासत? नेतन्याहू के सामने कुर्सी बचाने की चुनौती

इजरायली दूतावास बेलग्रेड के एक पॉश इलाके में स्थित है. इसके पास ही अमेरिकी दूतावास भी है. यहां सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस इकाई तैनात रहती है, जिसके जवान ऑटोमैटिक हथियारों से लैस होते हैं. सर्बिया के इजरायल के साथ करीबी संबंध रहे हैं.

यह घटना ऐसे समय हुई है, जब सर्बिया में रविवार को संसदीय चुनाव हुए थे और इजरायल में भी मंगलवार को चुनाव हुआ. सर्बिया में नई सरकार का गठन अभी बाकी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement